UP Scholarship : यूपी के 4 लाख छात्रों को कल मिलेगी स्कॉलरशिप, सीएम योगी आदित्यनाथ खुद करेंगे जारी

0
UP Scholarship : यूपी के 4 लाख छात्रों को कल मिलेगी स्कॉलरशिप, सीएम योगी आदित्यनाथ खुद करेंगे जारी


Last Updated:

UP Scholarship : उत्तर प्रदेश सरकार चार लाख से अधिक छात्रों को स्कॉलरशिप फरवरी-मार्च की बजाए सितंबर में ही देने जा रही है. कल सीएम योगी आदित्यनाथ स्कॉलरशिप जारी करेंगे.

UP Scholarship : इस साल 70 लाख स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप मिलेगी.
UP Scholarship : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने छात्र-छात्राओं के लिए एक खुशखबरी भरा फैसला लिया है. सरकार समय से पहले स्कॉलरशिप देगी. सीएम योगी आदित्यनाथ 26 सितंबर को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में चार लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप वितरित करेंगे.

रिपोर्ट के अनुसार, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने बताया कि सरकार ने स्कॉलरशिप वितरण व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव किया है. पहले स्कॉलरशिप फरवरी-मार्च में दी जाती थी. जबकि, अबइसे नवरात्र और सितंबर माह में वितरित किया जा रहा है. जिससे विद्यार्थी इसका लाभ समय पर उठा सकें.

इस साल 70 लाख को स्कॉलरशिप 

मंत्री ने बताया कि साल 2024 में पिछड़ा वर्ग, एससी और एसटी वर्ग के लगभग 59 लाख विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप मिली थी. जो 2025 में बढ़कर 70 लाख हो गई है. उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से दी जाने वाली स्कॉलरशिप का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है.

सीएम योगी के मार्गदर्शन में बनी रणनीति

मंत्री ने कहा कि समय से पहले स्कॉलरशिप मिल सके, इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन से लेकर पिछड़ा वर्ग कल्याण, समाज कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने मिलकर व्यापक रणनीति बनाई.

authorimg

Praveen Singh

प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें

प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे… और पढ़ें

homecareer

यूपी के 4 लाख छात्रों को कल मिलेगी स्कॉलरशिप, सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे जारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *