Akhilesh Yadav News: 2027 में अखिलेश यादव लेकर आएंगे ‘दाम बांधो’ नीति, क्या होगा इसका मकसद? नोएडा से लद्दाख तक साधा बीजेपी पर निशाना
लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने किसानों से लेकर महंगाई, आरक्षण और भ्रष्टाचार तक कई मुद्दों पर सरकार को घेरा. अखिलेश ने शुरुआत नोएडा से जुड़े मुद्दे से की. उन्होंने कहा कि ‘दिल्ली से सटे इस इलाके में कारोबारी और निवेशक तो आ रहे हैं, लेकिन जिन किसानों की जमीन पर ये कारोबार फल-फूल रहा है, उनकी मांगें पूरी नहीं हो रही हैं. बीजेपी सरकार षड्यंत्र और दबाव बनाकर किसानों से ज़मीन ले रही है. हमारी सरकार आने पर किसानों को सर्किल रेट से अधिक मुआवज़ा मिलेगा और नोएडा से लखनऊ तक बेहतर सड़कें बनाई जाएंगी.’
उन्होंने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का आयोजन ऐसे वक्त पर हो रहा है जब अमेरिका टैरिफ लगा रहा है और भारतीय कारोबार को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है.
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने पिछले 9 साल में जनता को लूटा है. “सरकार क्रीम, लोशन और शॉवर जेल पर 2-4 रुपये कम करके वाहवाही लूट रही है, लेकिन इससे किसानों का क्या फायदा होगा? 9 साल से जो मुनाफा कमाया गया उसकी भरपाई कैसे होगी? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गंजिंग और गांजा कारोबार पर भी गंभीरता से रोक नहीं लगा पा रही है.
अखिलेश ने ऐलान किया कि 2027 में सपा की सरकार बनने पर नेताजी और डॉ. लोहिया की ‘दाम बांधो’ नीति लागू की जाएगी, ताकि महंगाई पर काबू पाया जा सके.
उठाए अपराध और यूपी पुलिस पर सवाल
कानपुर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां अपराधी, बीजेपी और पुलिस मिलकर जनता को परेशान कर रहे हैं. पुलिस खुद किडनैपिंग कर रही है और फिरौती मांग रही है. कई आईपीएस अधिकारी और पुलिसकर्मी खुलासे के बाद बेनकाब होंगे. अखिलेश यादव ने जोर देकर कहा कि जाति हमारा पहला इमोशनल कनेक्ट है. उन्होंने बाबा साहेब आंबेडकर और मंडल कमीशन का हवाला देते हुए कहा कि संविधान ने भी आरक्षण जाति के आधार पर ही दिया है. उन्होंने सरकार से पूछा कि एसटीएफ में कितने पिछड़े वर्ग के लोग हैं और आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लगातार एससी, एसटी और पिछड़े वर्ग का अपमान कर रही है.

हाल ही में गंगाजल से घर धुलाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा, “सरकार बताए कि इसके लिए कौन-सा एक्ट है? जिनके घर धुलवाए गए उन पर क्या कार्रवाई हुई? जब तक जवाब नहीं मिलेगा, अभियान जारी रहेगा.”
लेह-लद्दाख और चीन का मुद्दा
अखिलेश ने लेह-लद्दाख की स्थिति पर भी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि भाजपा ने वहां के लोगों से स्टेटहुड का वादा किया था, जिसे तोड़ा गया. यह बॉर्डर स्टेट है, जहां चीन घुसपैठ कर चुका है. सरकार को वहां अधिक बजट और विकास कार्यों पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता मुंह से स्वदेशी और मन से विदेशी हैं, क्योंकि चीन हमारे बाज़ार पर कब्ज़ा कर चुका है.

मेक इन इंडिया पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा, अगर सच में मेक इन इंडिया को बढ़ावा देना है तो मुख्यमंत्री को हटाइए, क्योंकि उन्हें विदेश जाना पसंद नहीं है. सुना है कि H1B वीजा वाले लोगों ने ही इनकी सरकार को सबसे ज्यादा वोट दिए.