UP Weather: यूपी में फिर हुई मानसून की वापसी, दशहर पर इन जिलों में हो सकती है झमाझम बारिश, जानिए मौसम अपडेट

0
UP Weather: यूपी में फिर हुई मानसून की वापसी, दशहर पर इन जिलों में हो सकती है झमाझम बारिश, जानिए मौसम अपडेट


Last Updated:

UP Weather IMD Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून अब विदाई की ओर है, लेकिन इसके जाने से पहले एक बार फिर बारिश और तेज हवाएं लोगों को भिगो सकती हैं. मौसम विभाग ने पूर्वांचल के 16 जिलों में अलर्ट जारी किया है. जानिए किन जिलों में होगी बारिश, कब तक चलेगा यह सिस्टम और क्या है महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ में मौसम का हाल.

UP Weather IMD Alert: देशभर से मानसून लगभग वापस चला गया है. इस बीच, उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मानसून की वापसी हो रही है. मौसम विभाग ने पूर्वांचल के 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, साथ ही तेज हवाओं की संभावना भी जताई गई है. भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है.

हालांकि, मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में मानसून यूपी से विदा हो जाएगा. इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने पश्चिम विदर्भ और उत्तर मध्य महाराष्ट्र में बने कम दबाव क्षेत्र के प्रभाव से कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है.

उत्तर प्रदेश के जिलों का मौसम कैसा रहेगा?
उन्नाव में हल्के बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश होने की संभावना बनी रहेगी. हवाओं की गति 20 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है. वहीं, कन्नौज में सोमवार सुबह धूप निकलेगी, लेकिन बादल छाए रहने की संभावना है. जालौन जिले में सुबह तेज हवा चल सकती है और बादल छाए रहेंगे. तापमान में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. हमीरपुर में दिन के वक्त तेज धूप के साथ छिटपुट बारिश के आसार हैं.

वहीं, अगर बात फर्रुखाबाद जिले की करें तो यहां हल्के बादल रहेंगे, हवा की रफ्तार लगभग 10 किमी प्रति घंटा होगी. दोपहर का तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इटावा में सुबह धूप निकलेगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी. कानपुर देहात में तेज धूप और गर्मी रहेगी, लेकिन दोपहर बाद हल्की बादल छाने से थोड़ी राहत मिलेगी. औरैया में दिन में आंशिक बादल छाए रहेंगे, तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी भी बनी रहेगी.

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट
भारत मौसम विभाग ने पश्चिम विदर्भ और उत्तर मध्य महाराष्ट्र में बने कम दबाव क्षेत्र के प्रभाव से कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है. IMD के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी जारी है. मानसून वापसी की रेखा गुजरात के वेरावल, भरूच, उज्जैन, झांसी और शाहजहांपुर से होकर गुजर रही है. 28 से 30 सितंबर तक पूर्वी और मध्य भारत में मानसून फिर से सक्रिय हो सकता है.
महाराष्ट्र में मौसम कैसा रहेगा?
कोकण, मुंबई, पालघर, ठाणे, पुणे, नासिक, विदर्भ और मराठवाड़ा में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी है. 28-29 सितंबर को मुंबई सहित उत्तर कोकण और उत्तर मध्य महाराष्ट्र में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

छत्तीसगढ़ में मौसम की स्थिति
29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक राज्य में लगातार बारिश होने का अनुमान है. कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं. किसानों को खेतों में अतिरिक्त पानी निकासी की तैयारी करने की सलाह दी गई है.

authorimg

राहुल गोयल

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

यूपी में फिर हुई मानसून की वापसी, दशहर पर इन जिलों में हो सकती है झमाझम बारिश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *