UP Weather Update: एसी-कूलर का बिल आएगा भारी-भरकम, फ‍िर होंगे पसीना-पसीना, गोरखपुर से मथुरा तक तक जानें मौसम का नया अपडेट

0
UP Weather Update: एसी-कूलर का बिल आएगा भारी-भरकम, फ‍िर होंगे पसीना-पसीना, गोरखपुर से मथुरा तक तक जानें मौसम का नया अपडेट


Last Updated:

UP Kal Ka Mausam (23 September 2025) : यूपी के गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, झांसी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बरेली समेत ज्यादातर जिलों में सुबह से आसमान साफ रहेगा और धूप की तीखी किरणें लोगों को झुलसाएंगी.

फिलहाल उत्‍तर प्रदेश में तापमान बढ़ने से गर्मी बढ़ेगी
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मानसून का दौर धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है और इसकी वजह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अब बारिश का असर खत्म हो चुका है और लोग गर्मी से बेहाल नजर आ रहे हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज से 24 सितंबर तक यूपी के सभी 75 जिले ग्रीन जोन में रहेंगे यानी इस दौरान न तो बारिश होगी और न ही आकाशीय बिजली गिरेगी. ऐसे में प्रदेशवासियों को दोबारा एसी और कूलर की जरूरत महसूस होने लगी है.

लखनऊ की बात करें तो आज सुबह हल्की धुंध के बाद चटक धूप निकली और तेज गर्मी ने लोगों को परेशान किया. शहर का अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. दिनभर उमस भरी गर्मी का असर रहने वाला है. कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर और शामली जैसे जिलों में भी अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है, जो अगले दो दिनों में 2 डिग्री तक बढ़ सकता है.
पूर्वी और पश्चिमी यूपी के गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, झांसी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बरेली समेत ज्यादातर जिलों में सुबह से आसमान साफ रहेगा और धूप की तीखी किरणें लोगों को झुलसाएंगी.

हालांकि, 25 सितंबर से पूर्वांचल के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी और छिटपुट बारिश के आसार हैं. 26 सितंबर को यह असर मध्य यूपी और बुंदेलखंड के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 30 सितंबर तक मानसून पूरी तरह से यूपी से विदा ले लेगा. कुल मिलाकर, फिलहाल प्रदेश में तापमान बढ़ने से गर्मी बढ़ेगी और अगले कुछ दिनों तक लोगों को उमस और पसीने से राहत मिलने की संभावना कम है.

About the Author

authorimg

Sandeep KumarSenior Assistant Editor

Senior Assistant Editor in News18 Hindi with the responsibility of Regional Head (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Bihar, Jharkhand, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Himachal Pradesh, Haryana). Active in jou…और पढ़ें

Senior Assistant Editor in News18 Hindi with the responsibility of Regional Head (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Bihar, Jharkhand, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Himachal Pradesh, Haryana). Active in jou… और पढ़ें

homeuttar-pradesh

एसी-कूलर का बिल आएगा भारी-भरकम, गोरखपुर से मथुरा तक तक जानें मौसम का नया अपडेट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *