UP Weather Update: गर्मी का तांडव जारी! यूपी के 30 जिलों में लू का कहर, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

0
UP Weather Update: गर्मी का तांडव जारी! यूपी के 30 जिलों में लू का कहर, मौसम विभाग ने किया अलर्ट


वाराणसी: उत्तर प्रदेश के लोगों को आने वाले 24 से 48 घंटे बेहद सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि राज्य में भीषण गर्मी का दौर जारी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि 16 और 17 मई को यूपी के कई जिलों में हीटवेव (लू चलने) और रात में गर्म हवाएं (नाइट वॉर्म) चलने की आशंका है.

मौसम विभाग ने 13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 30 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसका मतलब है कि लोगों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है.

कहां-कहां रहेगा सबसे ज्यादा असर?
शुक्रवार 16 मई को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, वाराणसी, फतेहपुर, जौनपुर, भदोही, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ और बलिया जैसे जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

वहीं सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, बस्ती, गोंडा, लखीमपुर खीरी, बहराइच, अमेठी, रायबरेली, अयोध्या, सुल्तानपुर, पीलीभीत, बिजनौर, बरेली, झांसी जैसे जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 17 से 20 मई के बीच यूपी के तराई क्षेत्रों में चक्रवाती हवाएं (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) बनने की संभावना है. इसके चलते कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. लेकिन अगले 36 घंटे गर्मी अपने चरम पर होगी और तापमान में 2 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है.

प्रयागराज सबसे ज्यादा गर्म
गुरुवार को यूपी के कई शहरों में पारा 42 डिग्री से ऊपर चला गया. सबसे गर्म शहर प्रयागराज रहा, जहां तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा वाराणसी में 43.4 डिग्री, आगरा में 43.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ.

शहर तापमान AQI
लखनऊ 42.4/26.2 272
आगरा 43.6/26.8 167
कानपुर 40.4/24.0 130
मेरठ 39.9/24.4 333
वाराणसी 43.4/27.5 100

हवा की गुणवत्ता भी चिंता का कारण
भीषण गर्मी के साथ-साथ एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) भी कई जगहों पर खराब स्थिति में है. मेरठ में AQI 333 तक पहुंच गया, जो “बहुत खराब” श्रेणी में आता है. लखनऊ में AQI 272, आगरा में 167, कानपुर में 130, और वाराणसी में 100 रहा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *