UP के इस एक्सप्रेसवे पर बिना रुके दौड़ेंगी गाड़ियां, फिर कैसे कटेगा टोल टैक्स?

0
UP के इस एक्सप्रेसवे पर बिना रुके दौड़ेंगी गाड़ियां, फिर कैसे कटेगा टोल टैक्स?


Last Updated:

Lucknow News: यूपी सरकार प्रदेश को एक नए एक्सप्रेसवे की सौगात देने वाली है. खास बात यह है कि इस एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा पर बैरियर लगाकर वाहनों को रोकने की जरूरत नहीं होगी. आइए इस एक्सप्रेसवे की खासियत के बारे में सबकुछ जानते हैं.

Zoom

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे (सांकेतिक तस्वीर)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार लगातार प्रदेश में एक्सप्रेसवे का जाल बिछा रही है और एक जिले को दूसरे जिले से जोड़ने की प्रक्रिया जारी है, ताकि लोगों के समय और ईंधन दोनों की बचत हो सके. इसी विकास की कड़ी में एक और एक्सप्रेसवे जुड़ने जा रहा है. प्रदेश को 13 जुलाई को एक और बड़ी सौगात मिलने वाली है. यह पहला ऐसा एक्सप्रेसवे होगा, जहां टोल प्लाजा पर बैरियर लगाकर वाहनों को रोकने की जरूरत नहीं होगी.

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 जुलाई को लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने वाले हैं. इस मौके पर देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे. लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की खास बात यह है कि यहां टोल टैक्स देने और नंबर प्लेट स्कैन कराने के लिए वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर रुकना नहीं पड़ेगा. इस तरह की बैरियर-लेस टोल व्यवस्था फिलहाल दिल्ली और गुजरात में देखने को मिलती है.

आखिर कैसे कटेगा टोल टैक्स?
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली के लिए एनपीआर (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन) कैमरों और आरएफआईडी (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा. एक्सप्रेसवे पर टोल प्वाइंट से करीब 500 मीटर पहले लगे कैमरे वाहनों की नंबर प्लेट की तस्वीर कैप्चर करेंगे, जबकि आरएफआईडी रीडर फास्टैग को स्कैन कर जानकारी सिस्टम तक पहुंचाएगा. इसके बाद वाहन का टोल टैक्स अपने आप कट जाएगा और चालक बिना रुके एक्सप्रेसवे से गुजर सकेंगे.

कुल 5 जगहों पर बनाए गए हैं टोल प्वाइंट
जानकारी के मुताबिक, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की लंबाई करीब 62 किलोमीटर है. इस एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स के लिए वाहनों को रुकना नहीं पड़ेगा. एक्सप्रेसवे पर प्रवेश और निकास के आधार पर टोल राशि निर्धारित होगी. एनएचएआई के अनुसार, बैरियर-लेस टोल सिस्टम को मल्टी लेन फ्री फ्लो (MLFF) सिस्टम भी कहा जाता है. एक्सप्रेसवे पर पांच स्थानों पर साइड टोल प्लाजा बनाए गए हैं. इनमें लखनऊ के मिरानपुर पिनवट, खांडे देव, बनी, उन्नाव के लालगंज और कानपुर के आजाद नगर के पास टोल प्वाइंट शामिल हैं.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *