UP के इस शहर में विराजमान हैं मूंछों वाले हनुमान जी, मान्यता जान आप भी झट से पहुंचेंगे दर्शन करने

0
UP के इस शहर में विराजमान हैं मूंछों वाले हनुमान जी, मान्यता जान आप भी झट से पहुंचेंगे दर्शन करने


Last Updated:

UP News: उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में मौजूद विश्व का एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां भगवान मूंछों वाले हनुमान जी के रूप में विराजमान है.

X

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ शहर में विराजमान है मूंछों वाले हनुमान जी, जानें मान्यत

हाइलाइट्स

  • अलीगढ़ में मूंछों वाले हनुमान जी का मंदिर है.
  • यह मंदिर 150-200 साल पुराना है.

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में विश्व का एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां भगवान मूंछों वाले हनुमान जी के रूप में विराजमान है. भारत में श्री राम भक्त हनुमान के कई मंदिर हैं. इन मंदिरों में हनुमान जी के विभिन्न रूपों में पूजा की जाती है, लेकिन उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एकमात्र ऐसा मंदिर है जो विश्व में प्रसिद्ध है.

जी हां, अलीगढ़ के महावीर गंज में मौजूद करीब 150-200 साल पुराने प्राचीन हनुमान जी के मंदिर में विशेष रूप से मूंछों वाले हनुमान जी की पूजा की जाती है. इस मंदिर की मान्यताएं बहुत अधिक हैं और इसे एक सिद्ध पीठ के रूप में भी जाना जाता है. मंदिर के पुजारी महंत अजय शुक्ला जी बताते हैं कि इस मंदिर के प्रत्येक भक्त की मनोकामना पूरी होती है. इसलिए यहां पर दर्शन के लिए लोग बहुत दूर से आते हैं, जैसे कि लखनऊ, दिल्ली, कानपुर, इलाहाबाद आदि से.

पत्नी थी सोई हुई, झट से पहुंचना था घर, द्वार पर था ‘काल’… खुन्नस ने उजाड़ दी बड़े भाई की जिंदगी

पुजारी जी बताते हैं कि इस मंदिर की विशेषता यह है कि यहां पर आने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं. इसके आसपास कई अन्य मंदिर हैं, लेकिन मूंछों वाले हनुमान जी के मंदिर की मान्यताएं सबसे अधिक हैं. यहां आने वाले भक्तों का कहना होता है कि उनकी मनोकामनाएं पूरी हो गई हैं और वे दोबारा आकर आभार व्यक्त करने आते हैं.

उन्होंने कहा कि यह मंदिर भगवान हनुमान के मूंछों वाले रूप के साथ एक सिद्ध पीठ है और इसकी मूर्ति टीले पर स्थित है. यहां के भक्त बाबा की मूंछ भी देख सकते हैं, जो एक अद्वितीय अनुभव होता है.इस मंदिर में आने वाले भक्तों की आनंदमय अनुभूतियों का वर्णन करते हुए, श्रद्धा अग्रवाल नामक एक दर्शनार्थी बताती हैं कि यह अलीगढ़ का सबसे प्राचीन मंदिर है और यहां के भक्तों को आनंद की अनुभूति होती है. इस मंदिर में बहुत भारी भीड़ आती है, और भोग लगाने के लिए लाइन लगती है. यहां पर आने वाले लोग अपनी मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए बड़ी उत्सुकता से आते हैं.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeuttar-pradesh

इस शहर में विराजमान हैं मूंछों वाले हनुमान जी, मान्यता जान आप भी आएंगे यहां



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *