UP में चली तबादला एक्सप्रेस, 30 जिलों के BSA बदले, जानिए आपके यहां कौन आया?

0
UP में चली तबादला एक्सप्रेस, 30 जिलों के BSA बदले, जानिए आपके यहां कौन आया?


Last Updated:

BSA Transfer UP : यूपी बेसिक शिक्षा विभाग में देर रात बड़े पैमाने पर तबादले कर दिए गए. 30 जिलों में नए बीएसए को तैनाती मिली है. आलोक सिंह को अलीगढ़ का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया गया है. अनुपम अवस्थी को एटा की जिम्मेदारी मिली है. वीन कुमार को बदायूं का बीएसए बनाया गया है. देवव्रत सिंह को प्रतापगढ़ में तैनाती मिली है. अनिल कुमार सिंह को कुशीनगर का बीएसए बनाया गया है. पूनम मिश्रा को अंबेडकर नगर की जिम्मेदारी दी गई है.

Zoom

योगी सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं.

लखनऊ. यूपी बेसिक शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं. 30 जिलों में नए बीएसए (बेसिक शिक्षा अधिकारी) को तैनाती मिली है. संतोष कुमार को शामली का बीएसए बनाया गया है. अनिल कुमार को फिरोजाबाद की जिम्मेदारी दी गई है. आलोक सिंह को अलीगढ़ का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया गया है. रणवीर सिंह को हाथरस में तैनाती मिली है. अनुपम अवस्थी को एटा की जिम्मेदारी मिली है. नवीन कुमार को बदायूं का बीएसए बनाया गया है. जय शंकर श्रीवास्तव को शाहजहांपुर का जिम्मा मिला है. वीरेंद्र कुमार सिंह को बुलंदशहर की जिम्मेदारी दी गई है.

दीपा भाटी हापुड़ भेजी गईं
दीपा भाटी को हापुड़ का बीएसए बनाया गया है. देवव्रत सिंह को प्रतापगढ़ में तैनाती मिली है. प्रिंसी मौर्य को फतेहपुर बीएसए का जिम्मा दिया गया है. भूपेंद्र सिंह को वाराणसी का बीएसए बनाया गया है. समीर को जौनपुर में बीएसए पद की जिम्मेदारी दी गई है. गोरखनाथ पटेल अब बतौर बीएसए सीतापुर में तैनात होंगे. राम जियावन मौर्य को देवरिया में तैनाती मिली है, जबकि अनिल कुमार सिंह को कुशीनगर का बीएसए बनाया गया है.

मुकेश खरवार को हमीरपुर
अमित सिंह को मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है. हरिओम सिंह कानपुर नगर के बीएसए का जिम्मा संभालेंगे. आशीष कुमार पांडेय को कानपुर देहात में तैनाती मिली है. रत्नेश कुमार ललितपुर के बीएसए बनाए गए हैं. पूनम मिश्रा को अंबेडकर नगर की जिम्मेदारी दी गई है. विकास चौधरी को जालौन का बीएसए बनाया गया है.

पूनम को कन्नौज में बीएसए पद पर तैनाती मिली है. मुकेश खरवार हमीरपुर का जिम्मा संभालेंगे. जितेंद्र कुमार गौर को झांसी की जिम्मेदारी दी गई है. रंजना शुक्ला को चित्रकूट, विकास चंद्र श्रीवास्तव को बलरामपुर, सुरजीत सिंह को महाराजगंज, विकास कुमार सिंह को मैनपुरी और राकेश सिंह आगरा के बीएसए बनाए गए हैं.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *