UPPSC Exam: योगी सरकार का मास्टर प्लान, यूपीपीएससी परीक्षा में नहीं कर पाएंगे नकल, पेपर लीक पर भी लगेगी रोक
Last Updated:
UPPSC Exam: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में नकल और पेपर लीक आदि से बचने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है. योगी सरकार इस विधेयक को उत्तर प्रदेश के मॉनसून सत्र में पेश करेगी.
UPPSC Exam: इससे पेपर लीक और नकल की घटनाओं पर रोक लगेगीनई दिल्ली (UPPSC Exam). उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की भर्ती परीक्षाओं को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. लंबे समय से चर्चा में रही पेपर लीक की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने विधानमंडल के मॉनसून सत्र में लोक सेवा आयोग (प्रक्रिया का अधिनियम) (संशोधन) विधेयक-2025 पेश करने की तैयारी कर ली है. कैबिनेट इसका अध्यादेश 22 जुलाई को पारित कर चुकी है. नई व्यवस्था के तहत प्रश्नपत्र 4 सेट में तैयार होंगे और अलग-अलग सुरक्षा उपाय अपनाए जाएंगे.
यूपीपीएससी प्रश्नपत्र कैसे तैयार होंगे?
मौजूदा दौर में यूपीपीएससी परीक्षाओं में तीन सेट के प्रश्नपत्र तैयार होते हैं. लेकिन संशोधित अधिनियम के अनुसार अब इन्हें चार सेट में तैयार किया जाएगा. हर सेट एक अलग विषय विशेषज्ञ तैयार करेगा. इससे प्रश्नपत्र की गोपनीयता और सुरक्षा बढ़ सकेगी. यह बदलाव आयोग अधिनियम 1985 की धारा 10 की उपधारा 1, 3, 4 और 5 में संशोधन कर किया गया है. पिछले कई सालों से यूपीपीएससी परीक्षा का सिस्टम सवालों के घेरे में है. पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने से अभ्यर्थियों को काफी नुकसान हुआ है.
अलग-अलग रंग के लिफाफों में गोपनीय कोड
तय होगी मुद्रक की जिम्मेदारी
संशोधित नियमों के अनुसार, परीक्षा नियंत्रक किसी एक सेट का चयन करेगा, जिसे मुद्रक यानी प्रकाशक के पास छपाई के लिए भेजा जाएगा. मुद्रक ही इसका प्रूफ पढ़ेगा और परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित पैकेट में पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाएगा. अगर किसी भी स्तर पर गड़बड़ी होती है तो मुद्रक को ही जिम्मेदार ठहराया जाएगा. इस नई प्रणाली का उद्देश्य यूपीपीएससी की सभी परीक्षाओं को पारदर्शी और सुरक्षित बनाना है. ये कदम पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने में अहम भूमिका निभाएंगे.
About the Author
Having an experience of 9 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle, entertainment and career. Currently, she is covering wide topics related to Education & Career but she also h…और पढ़ें
Having an experience of 9 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle, entertainment and career. Currently, she is covering wide topics related to Education & Career but she also h… और पढ़ें