UPPSC Exam: योगी सरकार का मास्टर प्लान, यूपीपीएससी परीक्षा में नहीं कर पाएंगे नकल, पेपर लीक पर भी लगेगी रोक

0
UPPSC Exam: योगी सरकार का मास्टर प्लान, यूपीपीएससी परीक्षा में नहीं कर पाएंगे नकल, पेपर लीक पर भी लगेगी रोक


Last Updated:

UPPSC Exam: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में नकल और पेपर लीक आदि से बचने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है. योगी सरकार इस विधेयक को उत्तर प्रदेश के मॉनसून सत्र में पेश करेगी.

योगी सरकार का मास्टर प्लान, UPPSC परीक्षा में ना होगी नकल, ना लीक होगा पेपरUPPSC Exam: इससे पेपर लीक और नकल की घटनाओं पर रोक लगेगी

नई दिल्ली (UPPSC Exam). उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की भर्ती परीक्षाओं को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. लंबे समय से चर्चा में रही पेपर लीक की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने विधानमंडल के मॉनसून सत्र में लोक सेवा आयोग (प्रक्रिया का अधिनियम) (संशोधन) विधेयक-2025 पेश करने की तैयारी कर ली है. कैबिनेट इसका अध्यादेश 22 जुलाई को पारित कर चुकी है. नई व्यवस्था के तहत प्रश्नपत्र 4 सेट में तैयार होंगे और अलग-अलग सुरक्षा उपाय अपनाए जाएंगे.

अभी तक यूपीपीएससी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र तीन सेट में बनाए जाते थे. लेकिन नई प्रणाली में यह संख्या चार हो जाएगी. चारों सेट अलग-अलग एक्सपर्ट तैयार करेंगे. इन्हें अलग-अलग रंगों के लिफाफों में सिक्योरिटी कोड के साथ परीक्षा केंद्रों पर भेजा जाएगा. सबसे महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि अब यूपीपीएससी परीक्षा में किसी भी गड़बड़ी के लिए मुद्रक (प्रकाशक) को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया जाएगा. इससे प्रकाशक अपनी जिम्मेदारी समझेंगे और सेंटर से पेपर लीक होने की घटनाओं पर लगाम लगाया जा सकेगा.

यूपीपीएससी प्रश्नपत्र कैसे तैयार होंगे?

मौजूदा दौर में यूपीपीएससी परीक्षाओं में तीन सेट के प्रश्नपत्र तैयार होते हैं. लेकिन संशोधित अधिनियम के अनुसार अब इन्हें चार सेट में तैयार किया जाएगा. हर सेट एक अलग विषय विशेषज्ञ तैयार करेगा. इससे प्रश्नपत्र की गोपनीयता और सुरक्षा बढ़ सकेगी. यह बदलाव आयोग अधिनियम 1985 की धारा 10 की उपधारा 1, 3, 4 और 5 में संशोधन कर किया गया है. पिछले कई सालों से यूपीपीएससी परीक्षा का सिस्टम सवालों के घेरे में है. पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने से अभ्यर्थियों को काफी नुकसान हुआ है.

अलग-अलग रंग के लिफाफों में गोपनीय कोड

यूपी सरकार ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के लिए जो नई व्यवस्था बनाई है, उसमें प्रश्नपत्र के हर सेट को अलग रंग के लिफाफे में रखा जाएगा. इन लिफाफों पर एक खास सिक्योरिटी कोड होगा. इससे पेपर की पहचान लिफाफे को खोले बिना भी की जा सकेगी. इससे यूपीपीएससी पेपर लीक होने की आशंका कम हो जाएगी. सभी लिफाफों को सीलबंद कर विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर भेजा जाएगा. प्रश्नपत्र तैयार करने वाले विशेषज्ञों से सीलबंद लिफाफों के साथ रसीद ली जाएगी. यह रसीद जांच करने वाले अधिकारी को दी जाएगी.

तय होगी मुद्रक की जिम्मेदारी

संशोधित नियमों के अनुसार, परीक्षा नियंत्रक किसी एक सेट का चयन करेगा, जिसे मुद्रक यानी प्रकाशक के पास छपाई के लिए भेजा जाएगा. मुद्रक ही इसका प्रूफ पढ़ेगा और परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित पैकेट में पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाएगा. अगर किसी भी स्तर पर गड़बड़ी होती है तो मुद्रक को ही जिम्मेदार ठहराया जाएगा. इस नई प्रणाली का उद्देश्य यूपीपीएससी की सभी परीक्षाओं को पारदर्शी और सुरक्षित बनाना है. ये कदम पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने में अहम भूमिका निभाएंगे.

About the Author

authorimg

Deepali Porwal

Having an experience of 9 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle, entertainment and career. Currently, she is covering wide topics related to Education & Career but she also h…और पढ़ें

Having an experience of 9 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle, entertainment and career. Currently, she is covering wide topics related to Education & Career but she also h… और पढ़ें

homecareer

योगी सरकार का मास्टर प्लान, UPPSC परीक्षा में ना होगी नकल, ना लीक होगा पेपर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *