UPPSC RO ARO 2025 : समीक्षा अधिकारी का प्रीलिम्स रिजल्ट घोषित, 338 पदों के लिए इतने अभ्यर्थी सफल

0
UPPSC RO ARO 2025 : समीक्षा अधिकारी का प्रीलिम्स रिजल्ट घोषित, 338 पदों के लिए इतने अभ्यर्थी सफल


Last Updated:

UPPSC RO ARO Result 2025 : आयोग ने समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2023 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. परीक्षा का रिजल्ट आयोग की वेबसाइट पर मिल जाएगा.

प्रयागराज. यूपी लोक सेवा आयोग से बड़ी खबर है. यूपी लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2023 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. समीक्षा अधिकारी के कुल 338 पदों के लिए 6093 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं. सहायक समीक्षा अधिकारी के 79 पदों के सापेक्ष 1386 अभ्यर्थी सफल पाए गए. सहायक समीक्षा अधिकारी लेखा के कुल दो पदों के लिए 30 अभ्यर्थियों को आयोग ने सफल घोषित किया है. परीक्षा का रिजल्ट आयोग की वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध है.

आयोग की समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी 2023 प्रारंभिक परीक्षा 27 जुलाई को आयोजित की गई थी. इस भर्ती परीक्षा में कुल 10 लाख 76 हजार 004 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था, जिसमें से कुल 454589 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे. इस भर्ती में कुल 419 पदों पर नियुक्ति की जानी है.

कब सामने आएंगे नंबर 

प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम पूरी तरह से औपबंधिक है. परीक्षा परिणाम से संबंधित प्राप्तांक और श्रेणी वार कटऑफ अंक अंतिम चरण परिणाम घोषित होने के बाद जारी किए जाएंगे. इस संबंध में सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे. मुख्य परीक्षा के लिए आयोग की ओर से विस्तृत विज्ञप्ति अलग से जारी की जाएगी. यह जानकारी यूपी लोकसेवा आयोग के सचिव अशोक कुमार ने विज्ञप्ति जारी कर दी है.

authorimg

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

homecareer

UPPSC RO ARO का प्रीलिम्स रिजल्ट घोषित, 338 पदों के लिए इतने अभ्यर्थी सफल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *