महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट की छत से पानी टपकने लगा, आखिर कौन है इसका जिम्मेदार
Last Updated:
Ayodhya News: महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डायरेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि बारिश का इंतजार हो रहा था क्योंकि ऊपर से कम होना है. बारिश अब खत्म होने वाली है जो भी तैयारी और टेंडर होते हैं. वह पाइप लाइन में है जब बारिश का मौसम खत्म हो जाएगा तो सब सही कर दिया जाएगा. यह बात अयोध्या अथॉरिटी के डायरेक्टर विनोद कुमार बता रहे हैं .
जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिस एयरपोर्ट को अयोध्या के गौरव के रूप में देखा जा रहा था.उसी की छत से अब पानी टपक रहा है सवाल उठ रहे हैं. आखिर दो साल में ही छत की ये हालत कैसे हो गई? एयरपोर्ट की छत से पानी टपकने के मामले में सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं भी चल रही है लेकिन जब इस सवाल का जवाब अयोध्या एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर से पूछा गया तो उन्होंने क्या बताया आप भी जानिए.
छत से पानी टपकने लगा
महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डायरेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि बारिश का इंतजार हो रहा था क्योंकि ऊपर से कम होना है ठीक है. बारिश अब खत्म होने वाली है जो भी तैयारी और टेंडर होते हैं. वह पाइप लाइन में है जब बारिश का मौसम खत्म हो जाएगा तो सब सही कर दिया जाएगा. यह बात अयोध्या अथॉरिटी के डायरेक्टर विनोद कुमार बता रहे हैं .एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर विनोद कुमार के बयान ने एक बार फिर सरकारी एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इसे निर्माण में भ्रष्टाचार का नतीजा बता रहे हैं उनका कहना है कि रखरखाव की मियाद अभी पूरी भी नहीं हुई और छत से पानी टपकने लगा.आप सवाल उठता है कि क्या एयरपोर्ट बनने के बाद यह पहली बार इस हुई थी इसके पहले भी बारिश हुई थी तब भी एयरपोर्ट की छत से पानी टपक रहा था लेकिन एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर का कहना है की बारिश का इंतजार हो रहा था अब इस पर निर्माण करने वाली एजेंसी और सरकार क्या कार्रवाई करती है यह होने के बाद पता चलेगा.