UPSSSC PET 2025: यूपीएसएसएससी पीईटी आज, आखिरी समय पर न करें ये गलती, सिर्फ इन्हीं चीजों के साथ मिलेगी एंट्री
Last Updated:
UPSSSC PET 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा आज और कल आयोजित की जाएगी. इसके लिए राज्यभर में केंद्र बनाए गए हैं.
प्रयागराज (UPSSSC PET 2025). उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग आज, 6 सितंबर और कल 7 सितंबर 2025 को प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (Preliminary Eligibility Test – PET) का आयोजन करने की तैयारी में है. इस भर्ती परीक्षा के जरिए राज्य सरकार के ग्रुप ‘B’ और ‘C’ पदों के लिए प्रारंभिक स्क्रीनिंग टेस्ट लिया जाता है. दोनों दिनों में परीक्षा 2 पालियों में आयोजित की जा रही है. यूपीएसएसएससी पीईटी की पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच होगी.
यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 परीक्षा के लिए लगभग 25.3 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. उत्तर प्रदेश के 1,479 से ज्यादा परीक्षा केंद्रों में सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा को सहज और व्यवस्थित ढंग से आयोजित कराने के लिए राज्य सरकार और रेलवे ने अभ्यर्थियों के लिए खास इंतजाम किए हैं: इसमें 11000 से अधिक बसें, अतिरिक्त ट्रेन रैक, स्पेशल ट्रेन ट्रैक, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड्स पर 24×7 हेल्प डेस्क, पीने का पानी, साफ-सफाई और भीड़ नियंत्रण शामिल हैं.
यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 गाइडलाइंस
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के लिए कुछ जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. इन्हें नहीं मानने पर अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र से बाहर किया जा सकता है-
1. साथ लेकर जाएं ये डॉक्यूमेंट्स
- वैलिड पहचान प्रमाण: मूल पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट) साथ रखें. जरूरी प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी भी लेकर जाएं.
- एंट्री टाइम: यूपी पीईटी परीक्षा शुरू होने से 60-90 मिनट पहले केंद्र पहुंच जाएं. इससे सिक्योरिटी और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा.
2. काम आएगी स्टेशनरी और अन्य चीजें
- HB पेंसिल, इरेजर, पेन: ओएमआर शीट/आंसर शीट के लिए ये चीजें लेकर जाना जरूरी है. पेंसिल शार्प करके ले जाएं.
- कॉपी कैसी है: सुनिश्चित करें कि कॉपी साफ, कटी-फटी ना हो और सभी डिटेल्स स्पष्ट हों.
- घड़ी (पैनल से अनुमति होने पर): टाइम मैनेजमेंट करने के लिए घड़ी उपयोगी है, लेकिन मोबाइल या स्मार्ट घड़ी ले जाने से बचें.
3. परीक्षा में टाइम मैनेजमेंट टिप्स
- प्रश्न पत्र की पहली समीक्षा: परीक्षा शुरू होते ही सभी प्रश्नों पर नजर दौड़ाएं. सरल, मध्यम, कठिन के तौर पर कैटेगराइज करें.
- सरल प्रश्न पहले हल करें: इससे कॉन्फिडेंस बढ़ता है और समय भी बचता है. कठिन प्रश्नों को बाद के लिए छोड़ सकते हैं.
- टाइम डिवीजन: जैसे कि 100 प्रश्नों की परीक्षा में हर सवाल के लिए लगभग 1.5-2 मिनट रखें.
- टाइम मैनेजमेंट: हर 30 मिनट बाद OMR शीट या सेक्शन चेक करें. इससे पता चलेगा कि आप टाइम पर सवाल हल कर रहे हैं या नहीं.
4. शांत मन से दें परीक्षा
- स्ट्रेस मैनेजमेंट: गहरी सांस लें, सरकारी रिजल्ट की चिंता छोड़कर केवल प्रेजेंट पर फोकस करें.
- अनुशासन और नियमों का पालन: केन्द्राधीक्षक, पर्यवेक्षक निर्देशों का पालन करें; मोबाइल, स्मार्टवॉच, गुटखा जैसे बैन सामान दूर रखें.
- चेक करें OMR शीट: सही विकल्प भरें, ओवरराइटिंग न करें, गलत को हटाने से पहले अच्छी तरह चेक कर लें.
5. निगेटिविटी से रहें दूर
- ब्रेक का सही इस्तेमाल: परीक्षण के दौरान शॉर्ट ब्रेक में थोड़ा पानी पिएं और तुरंत लौट जाएं.
- नकारात्मक उत्तरों में सावधानी: अगर निगेटिव मार्किंग हो तो अंधाधुंध अनुमान लगाने से बचें.
6. परीक्षा खत्म होने पर क्या करें?
- रीचेक करें OMR शीट: किसी भी खाली, अधूरे या गलत जवाब को ठीक करें.
- शांति से बाहर निकलें: पेपर जमा करने के बाद अनुशासन के साथ क्लास छोड़ें; दूसरों से बातचीत करके स्ट्रेस न बढ़ाएं.
About the Author

Deepali Porwal
Having an experience of more than 10 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle (health, beauty, fashion, travel, astrology, numerology), entertainment and career. She has covered…और पढ़ें
Having an experience of more than 10 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle (health, beauty, fashion, travel, astrology, numerology), entertainment and career. She has covered… और पढ़ें