US Tariff War : ट्रंप के टैरिफ से हिला मेरठ का स्पोर्ट्स हब… गोदामों में अटका करोड़ों का सामान! नए ऑर्डर पर भी संकट
Last Updated:
America’s Tariff War : अमेरिका द्वारा टैरिफ बढ़ाए जाने का सीधा असर मेरठ की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री पर दिखने लगा है. कारोबारियों के अनुसार करोड़ों का सामान गोदामों में अटका पड़ा है और नए ऑर्डर पर भी संकट गहराता जा र…और पढ़ें
अनुज कुमार सिंघल ने बताया कि स्पोर्ट्स गुड्स से संबंधित कुल 160 से अधिक निर्यातक हैं जो दुनियाभर में स्पोर्ट्स सामग्री सप्लाई करते हैं. इनमें से 60 निर्यातक यूएसए में भी सामान भेजते हैं. लेकिन ट्रंप द्वारा 50% टैरिफ लगाए जाने के कारण पुराना ऑर्डर भी होल्ड पर कर दिया गया है, जिसे यूएसए भेजा जाना था. साथ ही अब नए ऑर्डर भी व्यापारी बुक नहीं कर रहे हैं.
सिंघल ने बताया कि होल्ड पर रखे माल को कैसे निर्यात किया जाए, इस पर विचार-विमर्श किया जा रहा है. 50% टैरिफ बहुत ज्यादा है, इसलिए विभिन्न बिंदुओं पर मंथन चल रहा है. उन्होंने कहा कि 50% टैरिफ से सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि यूएसए के व्यापारी भी परेशान हैं. वे भारत से अच्छी क्वालिटी का माल खरीदकर अपने देश में बेचते थे. टैरिफ के कारण अब यूएसए के लोगों को भी सामान महंगा मिलेगा.
इतना होगा नुकसान
स्पोर्ट्स व्यापारी ने बताया कि वर्तमान हालात में लगभग 80 से 100 करोड़ रुपए नुकसान की आशंका है. अगर इसी तरह व्यापार प्रभावित रहा, तो नुकसान की कीमत बढ़ सकती है. 60 निर्यातक यूएसए में फिटनेस उपकरण, हॉकी स्टिक, शॉट पुट, डिस्कस सहित अन्य प्रकार की स्पोर्ट्स सामग्री बड़ी मात्रा में सप्लाई करते हैं. मेरठ में क्वालिटी पर विशेष ध्यान दिया जाता है, इसी वजह से यहां का स्पोर्ट्स सामान लोगों को पसंद आता है.