अगस्त में टहनी से तैयार करें सहजन के पौधे, 5 दिन में हो जाएंगे तैयार, जानें आसान विधि

0
अगस्त में टहनी से तैयार करें सहजन के पौधे, 5 दिन में हो जाएंगे तैयार, जानें आसान विधि


Last Updated:

Drumstick trees: सहारनपुर में किसान इस आसान तरीकों से अगस्त महीने में सहजन के पौधे तैयार कर रहे हैं. खास बात यह है कि कृषि विज्ञान केंद्र में भी इस सहजन के पौधों को प्रतिवर्ष तैयार किया जाता है जहां से किसानों …और पढ़ें

सहारनपुरः प्रत्येक मौसम हर फसल हर पौधे के लिए एक महत्वपूर्ण रोल निभाता है. किसी मौसम में पौधे पर फल आता है तो किसी मौसम में पौधे से पौधे तैयार किये जा सकते है. लेकिन पौधों से पौधे कैसे तैयार और किस मौसम में तैयार किया जा सकते है. आज हम आपको इस खबर में बताने जा रहे है. जी हां फिलहाल अगस्त का महीना चल रहा है और अगस्त के महीने में सहजन जो की जानवरों से लेकर इंसान के खाने में इस्तेमाल की जाती है और शरीर में रामबाण का काम करती है.

अगस्त महीने में सहजन के आसान तरीके से पौधे तैयार किया जा सकते हैं. सबसे पहले स्वस्थ पेड़ की टहनी को काटकर के उसके 5 से 6 इंच लंबे कई हिस्से कर ले और उन हिस्सों के निचले सतह पर एलोवेरा जेल को लपेटकर के उनको वर्मी कंपोस्ट खाद में लगा दें. खास ध्यान यह भी रखना है कि उन पौधों के ऊपर धूप, बरसात आदि का प्रभाव ना हो, ऐसा करने से मात्र एक हफ्ते में सहजन का पौधा तैयार हो जाता है जो की मार्केट में एक अच्छे दाम पर भी बिकता है. सहारनपुर में किसान इस आसान तरीकों से अगस्त महीने में सहजन के पौधे तैयार कर रहे हैं. खास बात यह है कि कृषि विज्ञान केंद्र में भी इस सहजन के पौधों को प्रतिवर्ष तैयार किया जाता है जहां से किसानों को निशुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं.

एक हफ्ते में तैयार करें नए पौधे
कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी व प्रोफेसर डॉ आई.के कुशवाहा ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि जो सहजन है जिसको गांव में सहजो कहते है. साथ ही मोरिंगा के नाम से भी जाना जाता है. आज कल इसका सेवन करने का काफी क्रेज बढ़ा है. क्योंकि इसमें कुछ तत्व ऐसे होते है जो कहीं नहीं मिलते ओर यह पशुओं के साथ-साथ मनुष्य के शरीर मे 300 से ज्यादा बीमारियों में फायदेमंद है.

घर में बनती है इसकी सब्जी
सहजन की पट्टी, टहनी या फिर इसके फल व बीज हो जिनसे दवाइया बनती है. हमारे घरों में जो गृहणियों होती है वो इसकी सब्जी बनाती है तो इस तरीके से सहजन के कई तरीके से सेवन होता है. लेकिन विशेष बात आती है कि सहजन के पौधे कैसे मल्टीप्लाई करे कैसे इसके पौधे तैयार करे. सहजन के दो प्रकार के पौधे होते है. एक कड़वा सहजन होता है और एक मीठा सहजन होता है. जो मीठा सहजन होता है. उसका सब्जी में इस्तेमाल होता है और उसका पाउडर के रूप में प्रयोग हो रहा है.

ऐसे टहनियों को लगा दे
सहजन के पौधे कई तरीके से तैयार किये जाते है. नम्बर एक सहजन के पौधों को बीज के द्वारा भी बनाया जाता है लेकिन सहजन के पौधे तैयार करने का सबसे अच्छा महिला अगस्त होता है जिसमे टहनी से पौधे तैयार किये जाते है. सबसे पहले सहजन की छोटी-छोटी टहनियों को 5 से 6 इंच में काटकर के कैरी बनाकर के उसमें टहनियों को लगा दे. इसके साथ-साथ अगर पहली बार में ही पौधों को तैयार करना है तो उनको छोटे-छोटे पॉली बैग में लगाएं. उस पॉली बैग में छोटे-छोटे छिद्र जरूर कर दे जो फालतू का पानी है. वह उनसे निकलता रहे. उन पॉली बैग में 50% वर्मी कंपोस्ट खाद और मिट्टी मिलाकर लगाएंगे तो निश्चित रूप से कम समय में इसके पौधे तैयार हो जाएंगे. साथ ही कलम लगाते समय एक बात का और विशेष रूप से ध्यान देना है. एलोवेरा जैल को कलम के निचले हिस्से पर अच्छे से लगाना है. इससे जड़ का तेजी से विकास होता है इसके साथ ही पौधों को सुरक्षित स्थान पर रखे.

homeagriculture

अगस्त में टहनी से तैयार करें सहजन के पौधे, 5 दिन में हो जाएंगे तैयार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *