अनीश ने एशियाई स्केटिंग चैंपियनशिप में बजाया भारत का डंका, जीता स्वर्ण पदक

0
अनीश ने एशियाई स्केटिंग चैंपियनशिप में बजाया भारत का डंका, जीता स्वर्ण पदक


Last Updated:

नोएडा के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र अनीश राज ने दक्षिण कोरिया के जेचियोन शहर में 19 से 30 जुलाई तक आयोजित 20वीं एशियाई रोलर-स्केटिंग चैंपियनशिप में 1-लैप रोड श्रेणी में स्वर्ण पदक जीतकर देश का परचम लहराया ह…और पढ़ें

भारत के खेल इतिहास में एक और नया अध्याय जुड़ गया है. नोएडा के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र अनीश राज ने दक्षिण कोरिया के जेचियोन शहर में 19 से 30 जुलाई तक आयोजित 20वीं एशियाई रोलर-स्केटिंग चैंपियनशिप में 1-लैप रोड श्रेणी में स्वर्ण पदक जीतकर देश का परचम लहराया है. यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है. क्योंकि अनीश इस श्रेणी में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं.

एक दर्जन से ज्यादा देशों ने किया हिस्सा
17 वर्षीय अनीश कॉमर्स स्ट्रीम के छात्र हैं और 2024-25 बैच से पढ़ाई कर रहे हैं. उन्होंने न सिर्फ एशियन चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया बल्कि आगामी वर्ल्ड स्केट गेम्स 2025 में भी टीम इंडिया की जगह सुरक्षित कर ली है. वह उत्तर प्रदेश के पहले अंडर-19 स्पीड स्केटर हैं जिन्हें राष्ट्रीय टीम में स्थान मिला है. प्रतियोगिता में चीन, जापान, कोरिया, इंडोनेशिया, ताइवान, ईरान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड जैसे 12 से अधिक देशों के खिलाड़ी शामिल हुए थे, जो इनलाइन फ्रीस्टाइल, स्पीड स्केटिंग, कलात्मक स्केटिंग, रिंक हॉकी और स्केटबोर्डिंग जैसी श्रेणियों में एक-दूसरे से टक्कर ले रहे थे.

स्वर्ण पदक की लगाई सेंचुरी
अब तक अनीश 101 स्वर्ण, 15 रजत और 5 कांस्य पदक अपने नाम किए हैं. उनकी प्रमुख उपलब्धियों में वर्ष 2019 में बेल्जियम के फ्लैंडर्स ग्रां प्री यूरोपियन कप में स्वर्ण, और 2023 में 61वीं राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में पोडियम फिनिश शामिल हैं.अपनी इस ऐतिहासिक जीत पर उत्साहित अनीश ने कहा, मैं इस पल को हमेशा संजोकर रखूंगा. मैंने पिछले 12 वर्षों से कड़ी मेहनत की है. सुबह 4 बजे उठना, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, साइक्लिंग, और सफर के दौरान कार में पढ़ाई और खाना सब कुछ इस एक लक्ष्य के लिए था. यह मेरे लिए सिर्फ एक पदक नहीं, बल्कि एक सपना है जो साकार हुआ है. मैं अपने माता-पिता, कोच और टीचर्स का आभारी हूं. उन्होंने आगे कहा कि उनका सपना भविष्य में एक उद्यमी बनने और अपना स्टार्टअप शुरू करने का है.

homesports

अनीश ने एशियाई स्केटिंग चैंपियनशिप में बजाया भारत का डंका, जीता स्वर्ण पदक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *