अब बिजली के करंट से नहीं जाएगी किसी लाइनमैन की जान, यह खास उपकरण बचाएगी जिंदगी
Last Updated:
Amethi News: कभी-कभी विद्युत समस्या को ठीक करने वाले लोग भी हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ जाते हैं. इसके लिए अब एक खास उपकरण उनकी न सिर्फ जान बचाएगा, बल्कि उन्हें विद्युत शार्ट सर्किट और करंट से भी बचाएगी.
अमेठी: जिले में विद्युत क्षेत्र में काम करने वाले लाइनमैन और विद्युतकर्मियों को अब खतरे से जूझना नहीं पड़ेगा और उन्हें खतरे का डर नहीं होगा, क्योंकि खास उपकरण अब उनकी न सिर्फ जान बचाएगा, बल्कि उन्हें विद्युत शार्ट सर्किट और करंट से भी बचाएगी. इसके लिए जिले के सभी उपकेंद्र पर विद्युत विभाग के अधीन काम करने वाले कर्मचारियों को खास उपकरण दिए जा रहे हैं, जो उनके लिए काफी उपयोगी साबित होंगे.
जिले में अक्सर यह समस्या होती है कि विद्युत मरम्मत के दौरान अक्सर कर्मचारी को करंट शॉर्ट सर्किट या फिर अन्य खतरे से जूझना पड़ता है. कभी कभार तो बिजली के करंट और शॉर्ट सर्किट या अन्य कारणों से कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो जाता है या फिर उसकी मौत तक हो जाती है. लेकिन अब यह समस्या कर्मचारियों को नहीं होगी. जिले में इसके लिए कर्मचारियों को सेंसर वाले हेलमेट, सेफ्टी शूज, दस्ताने के साथ रस्सी और सेफ्टी एंगल दिया जाएगा. इसकी मदद से ना सिर्फ उन्हें काम करने में आसनी होगी, बल्कि वह पूरी सुरक्षा के साथ अपने आपको सुरक्षित रखकर विद्युत मरम्मत कर पाएंगे.
कर्मचारियों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी
लोकल 18 से बातचीत करते हुए अमेठी जिले के अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने कहा कि अक्सर विद्युत मरम्मत के दौरान हमारे कर्मचारियों को करंट लग जाता है, लेकिन उन्हें खास उपकरण दिए जा रहे हैं. उसमें सबसे महत्वपूर्ण है सेंसर वाला हेलमेट और सेफ्टी शूज. इसके साथ ही अन्य उपकरण भी महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि सेंसर वाला हेलमेट करंट के खतरे को भाप लेगा और करंट वाले स्थान पर अलार्म के जरिए उन्हें सचेत कर देगा.
सुरक्षित और बेहतर काम करने के लिए मददगार
अभियंता अरुण कुमार ने आगे कहा कि सेफ्टी शूज के जरिए खम्भों पर आने वाली अर्थिंग या फिर अन्य समस्या से कर्मचारी परेशान नहीं होंगे. उन्होंने कहा कि अन्य सुरक्षा उपकरण भी कर्मचारियों को पूर्ण रूप से सुरक्षित और बेहतर काम करने के लिए मददगार साबित होंगे. सभी कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी कराया जा रहा है. इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को उपकरण भी सौंपे जा रहे हैं. हमारी जिम्मेदारी और हमारी यह महत्वपूर्ण भूमिका है कि किसी भी कर्मचारियों को कोई खतरा न हो.
About the Author
आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…
और पढ़ें