अब स्कैनर से निकलेगा सारा डिटेल, कांवड़ यात्रा में नहीं होगी बवाल, इस लिए कांवड़ियों के लि

0
अब स्कैनर से निकलेगा सारा डिटेल, कांवड़ यात्रा में नहीं होगी बवाल,  इस लिए कांवड़ियों के लि


Last Updated:

कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण बनाने और किसी भी तरह के धार्मिक विवाद से बचने के लिए सहारनपुर प्रशासन ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है. अब कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले सभी ढाबों और रेस्टोरेंट पर एक विशेष क्यूआर कोड स्कैनर और रेट लिस्ट चस्पा कर दी गई है. इसे स्कैन करते ही कांवड़ियों को ढाबा मालिक की असली पहचान (हिंदू या मुस्लिम), उसका लाइसेंस नंबर और खाने की पूरी जानकारी मिल जाएगी. अक्सर ढाबों के नाम और मालिकों के धर्म को लेकर होने वाले हंगामे को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने यह ‘सेफ्टी कनेक्ट ऐप’ व्यवस्था लागू की है.

सहारनपुर: आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश में तैयारियां जोरों पर हैं. शिवभक्तों की काफी ख्याल रखी जा रही है. यात्रा में कोई भी विघ्न न पड़े और किसी ढाबे या रेस्टोरेंट पर कोई बवाल न हो, इसके लिए सहारनपुर प्रशासन ने टेक्नोलॉजी का सहारा ले रहा है. अब कांवड़ मार्ग पर स्थित किसी भी भोजनालय का एक खास ‘बारकोड’ स्कैन करते ही कांवड़ियों को पता चल जाएगा कि उस ढाबे का असली मालिक कौन है – हिंदू या मुस्लिम!

सहारनपुर जनपद कांवड़ यात्रा के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण मार्ग है. यहां से होकर हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लाखों कांवड़िये हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ते हैं. 30 जुलाई से यहां शिवभक्तों का भारी हुजूम उमड़ने की उम्मीद है.

धर्म पहचान में होती थी दिक्कत

हर साल कांवड़ यात्रा के दौरान एक बड़ी समस्या सामने आती थी. कई बार ढाबों के नाम हिंदू देवी-देवताओं पर रखे होते थे, जबकि उनका संचालन अन्य समुदाय (मुस्लिम) के लोग कर रहे होते थे. इसके अलावा मनमाने दाम वसूलने की शिकायतें भी आम थीं. जब कांवड़ियों को इस बात की भनक लगती थी, तो अक्सर विवाद और हंगामे की स्थिति पैदा हो जाती थी. इस साल ऐसी किसी भी अप्रिय घटना को जड़ से खत्म करने के लिए खाद्य विभाग ने एक अचूक योजना तैयार की है.

स्कैनर से मिलेंगी जानकारियां

  • मालिक की असली पहचान: क्यूआर कोड स्कैन करते ही यह साफ हो जाएगा कि ढाबे या होटल का असली मालिक कौन है और उसका धर्म क्या है.
  • लाइसेंस और रेट लिस्ट: दुकान का खाद्य सुरक्षा लाइसेंस नंबर क्या है और भोजन के असली दाम क्या हैं, इसकी पूरी लिस्ट मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगी.
  • सीधी शिकायत का विकल्प: यदि ढाबे पर साफ-सफाई में कमी है, खाने के दाम ज्यादा हैं या कोई अन्य परेशानी है, तो शिवभक्त इसी स्कैनर के जरिए तुरंत खाद्य विभाग को अपनी शिकायत भेज सकते हैं.

क्या कहते हैं अधिकारी?
खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त डॉ. चमन पाल ने बताया कि सहारनपुर में कांवड़ यात्रा 2026 को पूरी तरह सुरक्षित और सफल बनाने के लिए सभी कांवड़ रूट्स पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं.

डॉ. पाल ने कहा, ‘कांवड़ मार्ग पर जितने भी ढाबे, रेस्टोरेंट या होटल पड़ते हैं, हमने उन सभी पर रेट लिस्ट और बारकोड चस्पा करवा दिए हैं. हमें ‘सेफ्टी कनेक्ट ऐप’ मिला है, जिसके माध्यम से पूरी जानकारी कोई भी व्यक्ति ले सकता है. जो भी लाइसेंस विभाग द्वारा दिए गए हैं, उन्हें दुकान पर लगाना अनिवार्य कर दिया गया है ताकि कांवड़ियों के मन में कोई शंका न रहे.’

About the Author

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *