अबान अहमद सड़क पर पड़ा था, किसी को नहीं था अंदाजा ये अतीक का बेटा और फि‍र…

0
अबान अहमद सड़क पर पड़ा था, किसी को नहीं था अंदाजा ये अतीक का बेटा और फि‍र…


Last Updated:

Aban Ahmed Kiled in Road Accident: उत्‍तर प्रदेश के झांसी में हुए एक सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद और सोनू की मौत हो गई. इस मामले की शुरुआती जांच में पुल‍िस को पता ही नहीं चला क‍ि मरने वाला एक युवक अतीक अहमद का बेटा है. पुल‍िस को जांच के दौरान क्रेटा कार से एक शादी का कार्ड म‍िला और वहां से पुल‍िस ने फोन नंबर डायल करना शुरू क‍िया और धीरे-धीरे पूरी मामले की मरने वाले युवक और घायलों की गुत्‍थी सुलझती चली गई.

Zoom

अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की झांसी में सड़क हादसे में मौत (फाइल फोटो)

झांसी. उत्‍तर प्रदेश के झांसी-कानपुर हाईवे पर गुरुवार सुबह एक बुरी तरह क्षतिग्रस्त क्रेटा कार, सड़क पर पड़े दो युवक और दर्द से कराहते तीन घायल हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस को अंदाजा नहीं था कि मृतकों में एक माफिया से नेता बने अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा अबान अहमद है.

कार के अंदर मिले चार मोबाइल फोन हादसे की तत्काल गुत्थी नहीं सुलझा सके. घायल भी सदमे और दर्द के कारण अपने बारे में कुछ नहीं बता पा रहे थे. बस वे बार-बार केवल एक ही सवाल पूछ रहे थे ‘भाई कैसे हैं?’ पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि मृतक और घायल कौन हैं. वे कहां से आए थे और झांसी किससे मिलने जा रहे थे. इसी दौरान दुर्घटनाग्रस्त कार के अंदर पड़ा एक शादी का कार्ड पुलिस के हाथ लगा. कार्ड पर लिखे मोहम्मद जैद के नाम और उससे जुड़े संपर्कों ने पूरी पहचान की कड़ी जोड़ दी.

कैसे पता चला सड़क पर मृत पड़ा युवक अबान अहमद
मी‍ड‍िया र‍िपोटर्स के अनुसार, फोन किए गए तो पता चला कि कार में सवार मृतकों में एक प्रयागराज निवासी अबान अहमद है, जो अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा था. वह झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मुलाकात करने जा रहा था. हादसे में उसके एक साथी सोनू की भी मौत हुई, जबकि मोहम्मद जैद, मोहम्मद उमर और असलम के घायल होने की जानकारी दी गई है. हादसे में दो लोगों की मौत और तीन के घायल होने की पुष्टि पुलिस ने की है.

सुबह करीब साढ़े दस बजे मिली दुर्घटना की सूचना
पुलिस के अनुसार हादसा झांसी जिले के पूंछ थाना क्षेत्र में कानपुर-झांसी मार्ग पर हुआ. सुबह करीब 10:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो कार का आगे का हिस्सा कुचला हुआ था. विंडशील्ड टूट चुकी थी और दरवाजों को भी भारी नुकसान पहुंचा था. हादसे के बाद सामने आए वीडियो में वाहन की हालत से टक्कर की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है. कार में कुल पांच लोग सवार बताए गए. इनमें दो लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि तीन घायलों को उपचार के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया.

सड़क पर पड़ा था अबान लेकिन पहचानने वाला कोई नहीं
मीड‍िया र‍िपोटर्स के अनुसार, हादसे के शुरुआती क्षणों में न तो स्थानीय ग्रामीण और न ही बचाव में जुटे लोग मृतक युवकों की पहचान जानते थे. अबान सड़क पर गंभीर हालत में पड़ा था. उसके कपड़ों या जेब में ऐसा कोई डॉक्‍यूमेंट नहीं म‍िला ज‍िससे यह साफ हो सके क‍ि वह अतीक अहमद का बेटा है. मौके पर मौजूद लोगों के लिए यह एक सामान्य लेकिन बेहद गंभीर सड़क दुर्घटना थी. पुलिस ने घायलों से जानकारी लेने की कोशिश की लेकिन वे सदमे में थे. उपलब्ध विवरण के मुताबिक घायल बार-बार पूछ रहे थे ‘भाई कैसे हैं?’ इसके अलावा वे पहचान से जुड़ी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे थे. ‘भाई’ शब्द से पुलिस के सामने एक नई उलझन खड़ी हुई. घायल किसके बारे में पूछ रहे थे? क्या मृतकों में उनका कोई रिश्तेदार था या वे अपने किसी दोस्त को सम्मान से भाई कह रहे थे? इस एक शब्द से पहचान तय करना संभव नहीं था.

चार मोबाइल मिले, लेकिन तुरंत नहीं खुली पहचान
दुर्घटनाग्रस्त क्रेटा कार से पुलिस को चार मोबाइल फोन मिले. सामान्य तौर पर मोबाइल के जरिए परिवार के सदस्यों या परिचितों तक पहुंचना आसान हो सकता है लेकिन हादसे के तुरंत बाद फोन लॉक होने, टूटने या संपर्क सूची तक पहुंच न होने जैसी वजहों से पहचान में समय लग सकता है. पुलिस ने कार के अंदर दूसरी वस्तुओं की तलाशी ली. इसी दौरान एक शादी का कार्ड दिखाई दिया. कार्ड पर मोहम्मद जैद का नाम लिखा हुआ था. इस नाम के आधार पर पुलिस ने संबंधित नंबरों और संभावित परिचितों से संपर्क करना शुरू किया. फोन पर मिली जानकारी को कार में मौजूद लोगों और घायलों के बारे में जानकारी म‍िली. इसके बाद यह साफ हुआ कि मोहम्मद जैद वही व्यक्ति है जो कथित रूप से कार चला रहा था. इसके बाद अन्य लोगों की पहचान की कड़ी भी जुड़ती चली गई और पुलिस अतीक अहमद के परिवार तक पहुंची.

आगे की सीट पर बैठा था अबान
बताया जा रहा है क‍ि मोहम्मद जैद कार चला रहा था. अबान अहमद आगे की यात्री सीट यानी ड्राइविंग सीट के बगल में बैठा था. दूसरा मृतक पीछे की सीट पर बैठा बताया गया है. उसका नाम शुरुआती विवरणों में सोनू और मोहम्मद शाकिर उर्फ सोनू बताया गया है. आधिकारिक पुलिस रिकॉर्ड या पोस्टमार्टम दस्तावेज से उसके पूरे नाम की अंतिम पुष्टि होगी. कार में मोहम्मद उमर और असलम भी सवार थे. दोनों घायल हुए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल मोहम्मद उमर ने कथित तौर पर बताया कि कार की रफ्तार काफी ज्यादा थी और चालक के नियंत्रण खोने के बाद वाहन डिवाइडर से टकरा गया.

भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था अबान
अबान अहमद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने के लिए झांसी जा रहा था. अली अहमद झांसी जेल में बंद है. यात्रा प्रयागराज से शुरू हुई थी और झांसी पहुंचने से पहले ही कार हादसे का शिकार हो गई. प्रारंभिक पुलिस जांच के अनुसार क्रेटा की रफ्तार अधिक थी. चालक ने नियंत्रण खोया और कार सीमेंट के डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर के बाद वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

About the Author

authorimg

अरुण बिंजोला

अरुण बिंजोला वर्तमान में News18 हिंदी में एसोसिएट एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वह करीब 19 वर्षों से काम कर रहे हैं, जिसमें 13 वर्षों से अधिक समय डिजिटल मीडिया में बी…

और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *