अभी तो सिर्फ 12 दिन हुए हैं? बारिश से धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क
Last Updated:
Lucknow-Kanpur Expressway News: 4200 करोड़ के हाईटेक लखनऊ-कानपुर ग्रीनफील्ड नेशनल एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण अभी 12 दिन पहले ही हुआ था कि अब बारिश ने इस एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं. कानपुर से लखनऊ की तरफ कोरारी गांव के पास 5 से 7 फीट सड़क धंस गई है, जिसका वीडियो सपा नेता ने सोशल मीडिया पर शेयर किया.
उन्नाव: उत्तर प्रदेश में लखनऊ-कानपुर ग्रीनफील्ड नेशनल एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन को अभी 12 दिन ही हुए थे कि अब बारिश ने इसकी पोल खोल दी है. बारिश के कारण इस एक्सप्रेसवे की सड़क लगभग 5 से 7 फीट का हिस्सा धंस गई, जिससे निर्माण करने वाली एजेंसी की निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं. बारिश के बीच एक्सप्रेस-वे का सड़क धंसने का वीडियो सपा नेता ने सोशल मीडिया पर वायरल किया, तो एक्सप्रेस वे अथॉरिटी में हड़कंप मच गया. वीडियो सामने आने के बाद उस हिस्से को सही करने का काम शुरू हो गया है. वहीं मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है.
करोड़ों के प्रोजेक्ट की निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
बता दें कि 4200 करोड़ के हाईटेक लखनऊ-कानपुर ग्रीनफील्ड नेशनल एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण 13 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया था. 63 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस वे के उद्घाटन के महज 12 दिन बाद सड़क धंसने की घटना ने महत्वाकांक्षी परियोजना की निर्माण गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
धंसे हिस्से का मरम्मत कार्य शुरू
सपा नेता मधुसूदन यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि कानपुर से लखनऊ की तरफ कोरारी गांव के पास 5 से 7 फीट सड़क धंस गई है. सपा नेता ने गुणवत्ता पर सवाल खड़े करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया. वहीं वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए निर्माण का कार्य फिर से करवाया जा रहा है. कार्यदाई एजेंसी ने सड़क की मरम्मत शुरू कर दी है. वहीं बीजेपी विधायक पंकज गुप्ता ने कहा की जिस जगह पर कमी आई है, उसे ठीक करवाया जा रहा है.
About the Author

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…
और पढ़ें