अयोध्या जाने से पहले चेक कर लें रूट, सावन में कई दिनों तक रहेगा रूट डायवर्जन

0
अयोध्या जाने से पहले चेक कर लें रूट, सावन में कई दिनों तक रहेगा रूट डायवर्जन


अयोध्या: अगर आप सावन के दौरान परिवार के साथ फोर व्हीलर से अयोध्या आने की योजना बना रहे हैं.तो घर से निकलने से पहले अपना रूट जरूर जांच लें.कांवड़ यात्रा, श्रावण सोमवार, श्रावण शिवरात्रि, नागपंचमी, झूला मेला और श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर अयोध्या में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने व्यापक यातायात डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है. यह व्यवस्था अलग-अलग तिथियों पर लागू रहेगी और मुख्य रूप से मालवाहक भारी वाहनों, ट्रक, डीसीएम और ट्रैक्टर पर लागू होगी.हालांकि श्रद्धालुओं और आम यात्रियों को भी यात्रा से पहले ट्रैफिक व्यवस्था की जानकारी रखना जरूरी है, ताकि अनावश्यक जाम और परेशानी से बचा जा सके.

10 और 11 अगस्त को अयोध्या में विशेष ट्रैफिक डायवर्जन

प्रशासन के अनुसार श्रावण मास के दूसरे सोमवार (10 अगस्त) और श्रावण शिवरात्रि (11 अगस्त) के मद्देनजर 8 अगस्त सुबह 8 बजे से 12 अगस्त सुबह 8 बजे तक या भीड़ समाप्त होने तक डायवर्जन प्रभावी रहेगा.इसके बाद 15 अगस्त को मणिपर्वत मेला एवं श्रावण झूला मेला प्रारंभ होने तथा 17 अगस्त को तीसरे सोमवार और नागपंचमी के अवसर पर 14 अगस्त सुबह 8 बजे से 17 अगस्त रात 11 बजे तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा.

24 अगस्त को चौथे सोमवार पर भी रहेगा डायवर्जन

श्रावण मास के चौथे एवं अंतिम सोमवार 24 अगस्त के लिए 23 अगस्त सुबह 8 बजे से 24 अगस्त रात 11 बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा. वहीं 28 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा स्नान और मेला समापन के अवसर पर 27 अगस्त सुबह 8 बजे से 28 अगस्त रात 11 बजे तक या भीड़ समाप्त होने तक यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा.

सुल्तानपुर और रायबरेली से आने वाले वाहनों के लिए रूट

अयोध्या की ओर आने वाले भारी वाहनों के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग भी तय किए हैं.सुल्तानपुर से आने वाले वाहनों को कूड़ेभार से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर भेजा जाएगा.रायबरेली से आने वाले वाहन हलियापुर के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे. आजमगढ़ और अंबेडकरनगर से आने वाले वाहनों को गोहन्ना मोड़ से दोस्तपुर होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डायवर्ट किया जाएगा.बाराबंकी की ओर से आने वाले भारी वाहनों को भिटरिया-रामसनेहीघाट होते हुए हैदरगढ़ और फिर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर भेजा जाएगा.बस्ती से आने वाले वाहनों को लोलपुर से नवाबगंज (गोंडा) की ओर तथा गोंडा से आने वाले वाहनों को लकड़मंडी-लोलपुर होते हुए बस्ती की तरफ मोड़ा जाएगा.

गोरखपुर और आसपास के जिलों से आने वाले वाहनों का रूट

गोरखपुर से आने वाले वाहनों के लिए लिंक एक्सप्रेस-वे के माध्यम से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का मार्ग निर्धारित किया गया है.वहीं गोरखपुर, संतकबीरनगर और बस्ती की दिशा से आने वाले वाहनों को कलवारी, टांडा, अकबरपुर और दोस्तपुर होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भेजा जाएगा.इसके अलावा गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, मेहदावल, डुमरियागंज, उतरौला, बलरामपुर और गोंडा से आने वाले कुछ वाहनों को जरवल रोड तिराहा से वापस बहराइच की ओर भेजकर टिकोरा मोड़, चहलरी घाट रोड, सिधौली और सीतापुर-लखनऊ मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा. बलरामपुर, बहराइच, गोंडा और श्रावस्ती से लखनऊ जाने वाले वाहनों के लिए भी यही वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है.

कानपुर और आगरा एक्सप्रेस-वे से आने वालों के लिए रूट

कानपुर की ओर से आने वाले वाहनों को कानपुर, उन्नाव, मौरावां, मोहनलालगंज, गोसाईगंज और चांदसराय होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर भेजा जाएगा.वहीं आगरा एक्सप्रेस-वे से लखनऊ पहुंचने वाले वाहनों को मोहान, जुनाबगंज, मोहनलालगंज और गोसाईगंज के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डायवर्ट किया जाएगा। सीतापुर और शाहजहांपुर से आने वाले वाहनों के लिए आईआईएम रोड, दुबग्गा, आलमबाग, नहरिया, शहीद पथ और अहीमामऊ होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का मार्ग तय किया गया है.

आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को रहेगी छूट

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह डायवर्जन व्यवस्था आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को छोड़कर लागू रहेगी.प्रशासन ने श्रद्धालुओं और यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि सावन मेले और कांवड़ यात्रा के दौरान सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनी रहे.एसपी ट्रैफिक ए पी सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर रूट डायवर्जेंट का प्लान तैयार किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को आने-जाने में किसी प्रकार कोई समस्या उत्पन्न ना हो साथ ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *