आ गई तारीख…मुहर्रम बाद दालमंडी में मस्जिद पर गरजेगा बुलडोजर, जानें प्लान

0
आ गई तारीख…मुहर्रम बाद दालमंडी में मस्जिद पर गरजेगा बुलडोजर, जानें प्लान


Last Updated:

Varanasi Dalmandi Project: इस चौड़ीकरण की जद में मिर्जा करीमुल्लाह बेग मस्जिद, संगमरमर वाली मस्जिद,अली रज़ा खान मस्जिद,निसारन मस्जिद और रंगीले शाह मस्जिद शामिल है.इनमें से चार मस्जिद की अंतिम नापी पहले ही हो चुकी थी पांचवें मस्जिद रंगीले शाह की नापी भी सोमवार को की जा चुकी है.

वाराणसी में दालमंडी चौड़ीकरण का काम तेजी से जारी है. लगातार ध्वस्तीकरण के बीच अब दालमंडी मार्ग पर स्थित 6 मस्जिदों में से 4 मस्जिदों को हटाए जाने का रास्ता भी साफ हो गया है. मुहर्रम बाद इन सभी मस्जिदों पर कार्रवाई हो सकती है. इसके लिए प्रशासन ने टीम ने नपाई भी कर ली है. 6 मस्जिदों में कुछ मस्जिदों का आधा हिस्सा इस चौड़ीकरण प्रोजेक्ट की जद में आ रहा है.वहीं कुछ मस्जिद ऐसे भी है जो पूरी तरह टूट जाएंगे.

प्रशाशनिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक 4 मस्जिदों की रजिस्ट्री का काम भी पूरा हो गया है. बाकी बचें 2 मस्जिदों पर भी अगले 1 से 2 दिनों में फाइनल फैसला हो सकता है जिसको लेकर लगातार प्रशासन और मस्जिद के मुतवल्ली के बीच बातचीत जारी है. माना जा रहा है मुहर्रम के बाद मस्जिदों पर भी बुलडोजर ऐक्शन हो सकता है. प्रशासन की ओर से इसकी पूरी तैयारी है.

इन मस्जिदों की नपाई पूरी

इस चौड़ीकरण की जद में मिर्जा करीमुल्लाह बेग मस्जिद, संगमरमर वाली मस्जिद,अली रज़ा खान मस्जिद,निसारन मस्जिद और रंगीले शाह मस्जिद शामिल है. इनमें से चार मस्जिद की अंतिम नापी पहले ही हो चुकी थी पांचवें मस्जिद रंगीले शाह की नापी भी सोमवार को की जा चुकी है. इसके अलावा लंगड़े हाफिज मस्जिद को लेकर भी वक्फ बोर्ड से बातचीत जारी है. पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता के के सिंह ने बताया कि मस्जिद को हटाने का काम भी जल्द शुरू होगा.फिलहाल इसके लिए मुस्लिम धर्मगुरुओं से बातचीत जारी है.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

उधर पुलिस ने भी इन सब के बीच दालमंडी में चप्पे चप्पे पर फोर्स की तैनाती कर रही है. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर है.एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि दालमंडी ध्वस्तीकरण कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में फोर्स लगातार पूरे इलाके में तैनात है और अफसर भी समय समय पर दालमंडी इलाके में पैदल गश्त कर रहें हैं. इसके अलावा ड्रोन कैमरे से भी लगातार निगरानी रखी जा रही है.

अब तक 150 भवनों पर चला हथौड़ा

बताते चलें कि दालमंडी चौड़ीकरण प्रोजेक्ट की जद में 187 भवन आ रहें हैं. इनमें से अब तक 150 भवनों पर प्रशासन का हथौड़ा भी चल गया है. हालांकि अब भी इनमें से कई भवनों को जमीदोंज किया जाना है जिसके लिए लगातार बुलडोजर से ऐक्शन जारी है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *