आंटी डर गई, कितने बहाने बना रही है… हरदोई वाली प्रिंसिपल मैडम पर फूटा गुस्सा
Last Updated:
हरदोई जिले के सनबीम स्कूल की प्रिंसिपल मैडम ममता मिश्रा का वीडियो वायरल होने के बाद जमकर बवाल मचा हुआ है. वहीं इस वायरल वीडियो पर ममता मिश्रा ने एक वीडियो शेयर कर पूरे घटनाक्रम को लेकर सफाई दीं. हालांकि उनकी यह चाल उलटी साबित हो गई और लोगों का गुस्सा और बढ़ गया. लोगों ने उनके सफाई वाले वीडियो पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है.
हरदोई की प्रिंसिपल मैडम के वीडियो पर लोगों ने निकाली भड़ास.
हरदोईः उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के सनबीम स्कूल की प्रिंसिपल मैडम के वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर भड़ास निकाली है. लोगों का गुस्सा उस वक्त और बढ़गया, जब प्रिंसिपल ममता मिश्रा ने सफाई वाला वीडियो शेयर किया. अपने वीडियो में प्रिंसिपल ममता पहले मुस्कुराती हुई नजर आती हैं और फिर उस पैरेंट पर सारा ठिकरा फोड़ देती हैं. लोगों ने प्रिंसिपल के वीडियो पर जमकर कमेंट किया है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि आंटी डर गई, आंटी डर गई. वहीं एक यूजर ने लिखा कि सिमपथी प्लीज. एक यूजर ने लिखा कि कितने बहाने बना रही है ये, कितना बोल रही थी, उन बच्चों को बुक्स बाहर से लेकर आ गए तो ऐसे व्यवहाप करेंगे. वाओ प्रिंसिपल हो तो ऐसी.
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर निकाली भड़ास
एक यूजर ने लिखा कि खेल खत्म बेटा. माफी समस्या का समाधान नहीं है, बिना सजा के. एक यूजर ने लिखा कि जब वीडियो वायरल होती है तो विक्टिम कार्ड खेले जाते हैं. इतना ही था को जब गाली दे रहे थे आप पैरेंट्स को उसी टाइम जानना चाहिए था कि क्यों वीडियो बनाया जा रहा है. एक यूजर ने लिखा कि वाह क्या गेम खेल रही है. एक यूजर ने लिखा कि दीदी डर गई.
बाहर से कॉपी-किताब खरीदने पर लगाई थी फटकार
दरअसल, हरदोई में कॉपी-किताबों की खरीद को लेकर एक नामी निजी स्कूल में जमकर हंगामा हुआ था. आरोप है कि स्कूल की प्रिंसिपल ने एक अभिभावक के साथ न केवल बदसलूकी की, बल्कि उन्हें सरेआम अपशब्द भी बोले. जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि प्रिंसिपल ने छात्र का नाम स्कूल से काटने तक की धमकी दे डाली. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोगों में भारी आक्रोश है.
प्रिंसिपल ममता मिश्रा को स्कूल आने से मना किया गया
अभिभावकों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन मनमर्जी कर रहा है और विरोध करने पर इस तरह का अमानवीय व्यवहार बर्दाश्त से बाहर है. वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह ने मामले का कड़ा संज्ञान लिया है. इस प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है, जो स्कूल का निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपेगी. हालांकि इस बीच प्रिंसिपल ममता मिश्रा को स्कूल आने से मना कर दिया गया है.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें