आगरा में शुरू हुआ आभा आईडी कार्ड बनने का प्रोसेस, घर बैठे फ्री में बनवाएं, मिलेंगे ये लाभ
Last Updated:
आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि आयुष्मान कार्ड तो सिर्फ पात्र लोगों के ही बन रहे है लेकिन आभा आईडी कार्ड सभी को बनवाना चाहिए. इस आभा कार्ड योजना से लोगों को काफ़ी फायदा होगा. आभा (ABHA) आईडी कार्ड घर बैठे ऑनलाइन बनाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप का उपयोग किया जा सकता है.
आगरा: आगरा में आभा कार्ड आयुष्मान कार्ड की तरह ही इसे तेजी से बनाया जा रहा है. सरकार की यह योजना लोगों के लिए काफी फायदेमंद है. आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि आयुष्मान कार्ड तो सिर्फ पात्र लोगों के ही बन रहे है लेकिन आभा आईडी कार्ड सभी को बनवाना चाहिए. इस आभा कार्ड योजना से लोगों को काफ़ी फायदा होगा. आभा (ABHA) आईडी कार्ड घर बैठे ऑनलाइन बनाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप का उपयोग किया जा सकता है.
जाने आसान तरीका
सबसे आसान तरीका अपने आधार कार्ड और उससे जुड़े मोबाइल नंबर का उपयोग करके ABHA की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण किया जा सकता है. यह पुरी तरह से निशुक्ल प्रक्रिया होती है. इसके अतिरिक्त इसे नज़दीकी सरकारी अस्पताल में जाकर भी बनवाया जा सकता है. भविष्य के लिए यह योजना काफी उपयोगी साबित होने जा रही है. यह पुरी तरह से गुप्त और सुरक्षित रहती है. इस योजना के तहत मरीजों के सभी तरह की बीमारी से जुड़े दस्ताबेज डिजिटल रूप से सुरक्षित हो जाते है. अस्पताल जाने पर बड़े बड़े कागज या किसी पर्चे के खोने का डर नहीं रहेगा. उन्होंने कहा कि यदि कोई सरकारी अस्पताल में ईलाज करा रहा है और वह प्राइवेट में जाना चाहता है तो आसानी से इस एप में हेल्थ दस्तावेजों को वह अपने निजी डॉक्टर को दिखा सकता है.
घर बैठे करें आवेदन
आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि आभा आईडी कार्ड के आवेदन को आप घर पर भी कर सकते है. आभा (ABHA) आईडी कार्ड घर बैठे ऑनलाइन बनाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप का उपयोग किया जा सकता है. सबसे आसान तरीका अपने आधार कार्ड (Aadhaar Card) और उससे जुड़े मोबाइल नंबर का उपयोग करके ABHA की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण कर इसे बनाया जा सकता है. सीएमओ आगरा ने बताया कि आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद Create ABHA Number’ पर क्लिक करें और ‘Aadhaar’ का विकल्प चुनें उसके बाद अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालें और नियम व शर्तें स्वीकार करें.
आपके आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आएगा, उसे दर्ज करें. संचार के लिए अपना वर्तमान मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें यदि आधार वाला नंबर चालू है, तो आप उसे भी चुन सकते हैं. इसके बाद अपनी पसंद का एक यूज़रनेम (जैसे आपका नाम या कोई विशिष्ट संख्या) डालकर एक ABHA Address बनाएं. Create ABHA पर क्लिक करें. अब आपका 14 अंकों का आभा नंबर और कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते हैं. इस तरह आसान तरिके से आप घर बैठे इसे बना सकते है और फिर उसका लाभ उठा सकते है.
भविष्य के लिए है जरूरी
आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि आभा आई डी कार्ड योजना भविष्य में काफी उपयोगी साबित होगी. बदलते युग में ज़ब हर कार्य डिजिटलाइज हो रहा है ऐसे ने इस योजना का लाभ भविष्य में लोगों को काफी फायदे देगा. वह सभी आगरा वासियो से अपील करते है कि जल्द से जल्द इस योजना से जुड़े और लाभ उठाये. यदि घर पर इसके आवेदन में कोई दिक्कत आ रही है तो नज़दीकी जन सेवा केंद्र या सरकारी अस्पताल में भी जाकर इसे बनवाया जा सकता है.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें