इस खास विधि से करें खरीफ सीजन में मक्का की बुवाई… न लगेंगे कीट, न होंगी बीमारियां! मुनाफा होगा दोगुना

0
इस खास विधि से करें खरीफ सीजन में मक्का की बुवाई… न लगेंगे कीट, न होंगी बीमारियां! मुनाफा होगा दोगुना


Last Updated:

Maize Farming Tips : जुलाई के महीने में मक्का की फसल की बुवाई करने से किसानों को कम लागत में अच्छा मुनाफा मिलता है. मक्का की बुवाई से पहले खेत की गहरी जुताई करें. संतुलित मात्रा में बेसल डोज में उर्वरकों का इस्…और पढ़ें

शाहजहांपुर : मक्का की फसल से किसान कम लागत में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. शाहजहांपुर में किसान मक्का की फसल साल भर करते हैं. जिन किसानों के पास सिंचाई के पर्याप्त संसाधन नहीं है. जहां भूमिगत जलस्तर नीचे जा रहा है तो वो किसान धान की फसल की बजाय बारिश आधारित मक्का की फसल लगा सकते हैं. खरीफ के सीजन में मक्का की फसल उगाने से किसानों को कम लागत में ज्यादा मुनाफा मिलेगा. क्योंकि मक्का की फसल में ज्यादा सिंचाई की आवश्यकता नहीं होती है. अगर आपके क्षेत्र में भी हल्की बारिश हो गई है. आप मक्का की फसल की बुवाई कर सकते हैं.

कृषि विज्ञान केंद्र नियामतपुर में तैनात कृषि एक्सपर्ट डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि मक्का की फसल कम समय में किसानों को अच्छा उत्पादन देती है. किसान रबी के सीजन में मक्का की फसल उगाकर अच्छी कमाई करते हैं. अगर खरीफ में मक्का की फसल उगाते हैं तो बेहद कम लागत में फसल तैयार की जा सकती है. फसल तैयार करते समय किसानों को अच्छे से खेत की तैयारी करनी चाहिए. बीज को उपचारित भी करना चाहिए.

गहरी जुताई कर करें खेत की तैयारी
बारिश के बाद जब खेत में पर्याप्त नमी हो तो खेत की गहरी जुताई करें. डिस्क हैरो से जुताई कर मिट्टी को भुरभुरा बना लें. उसके बाद लेजर लेवलर चलाकर खेत को समतल करें ताकि खेत में जल भराव ना हो. जल निकासी बेहतर रहे. जलभराव होने से फसल की ग्रोथ रुक सकती है.

लाइनों में करें मक्का की बुवाई
खेत तैयार हो जाए तो किसान मक्का की फसल की बुवाई कर सकते हैं. किसान पारंपरिक विधि को छोड़कर वैज्ञानिक विधि से मक्का की फसल की बुवाई करें. मक्का के बीज को लाइन में ही बुवाई करें. लाइन में बुवाई करने से कीट नियंत्रण करना आसान रहता है. इसके अलावा फसल को उर्वरक देते समय भी किसानों को आसानी रहती है. बारिश के मौसम में अगर तेज हवा चले तो हवा का आवागमन बेहतर होगा. मक्का के पौधे गिरेंगे नहीं.

संतुलित मात्रा में डालें उर्वरक
मक्का की फसल की बुवाई करने से पहले बेसल डोज में किसान संतुलित मात्रा में उर्वरक दें. 40 से 50 किलोग्राम यूरिया, 20 से 25 किलोग्राम, पोटाश और 30 से 40 किलो फास्फोरस की मात्रा मिट्टी में अंतिम जुताई के समय मिला दें. ऐसा करने से मक्का की फसल की ग्रोथ तेज होगी. उत्पादन अच्छा मिलेगा.

homeagriculture

इस खास विधि से करें खरीफ सीजन में मक्का की बुवाई… न लगेंगे कीट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *