इस साल अयोध्या में रावण दहन होगा खास, आंखों से रोएगा रावण, जानें कैसे
Last Updated:
Ayodhya News: इस साल रावण की लंबाई 240 फीट होगी तो दूसरी तरफ मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले की लंबाई 190 फिट रहेगी. इतना ही नहीं रावण के दहन में टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया जाएगा. जब रावण का दहन 2 अक्टूबर दशहरे के दिन राम कथा पार्क में किया जाएगा.
प्रभु राम की नगरी अयोध्या में इस बार दशहरे का पर्व बहुत ऐतिहासिक होने जा रहा है. क्योंकि 2 अक्टूबर को अयोध्या के फिल्मी सितारों की रामलीला में सबसे बड़े रावण का दहन किया जाएगा. इस बार रावण के दहन में एक साथ रावण कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले को जलाया जाएगा. जहां रावण की लंबाई 240 फीट होगी तो दूसरी तरफ मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले की लंबाई 190 फिट रहेगी. इतना ही नहीं रावण के दहन में टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया जाएगा. जब रावण का दहन 2 अक्टूबर दशहरे के दिन राम कथा पार्क में किया जाएगा. उस दौरान रावण मुख से हंसेगा भी और आंखों से रोएगा भी ऐसे टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल रावण के पुतले के निर्माण में किया जा रहा है .
रावण की लंबाई 240 फीट
फिल्मी हस्तियों में रावण का निर्माण करने वाले मनोज ने बताया कि पिछले 1 महीने से हम 20 लोग मिलकर अयोध्या में रावण का निर्माण कर रहे हैं. इस बार रावण का दहन भी खास तरीके से किया जाएगा. रावण की लंबाई 240 फीट की रहेगी. कुंभकरण भी 190 फीट का होगा. अहिरावण भी 190 फीट का होगा. इस बार रावण दहन में तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा. जब रावण का दहन किया जाएगा. रावण आंखों से रोएगा. और मुख से हंसेगा. हम लोग अयोध्या में आकर रावण बना रहे हैं बहुत अच्छा लग रहा है.
कुंभकरण भी 190 फीट का होगा
दूसरी तरफ फिल्मी रामलीला कॉमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि अयोध्या में फिल्मी हस्तियों की रामलीला का मंचन चल रहा है. फिल्मी सितारों के अलग-अलग कलाकार प्रभु राम की लीला पर मंचन कर रहे हैं .राम कथा पार्क में मंचन हो रहा है शाम 7:00 से लेकर रात्रि 10:00 बजे तक विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से मंचन किया जाता है . इस बार अयोध्या में दो अक्टूबर को रावण का दहन किया जाएगा. ऐतिहासिक होगा अयोध्या में सबसे बड़े रावण का दहन फिल्मी हस्तियों की रामलीला में किया जाएगा .