एक बीघा में 15 हजार की लागत से की हरी मिर्च की खेती, गोंडा के किसान राजेश की बदली किस्मत
Last Updated:
गोंडा जिले के विकासखंड रुपईडीह एक किसान ने पारंपरिक खेती से हटकर हरी मिर्च की खेती शुरू की और आज इससे अच्छी कमाई कर रहे हैं. उनकी सफलता को देखकर आसपास के कई किसान भी हरी मिर्च की खेती की ओर रुचि दिखा रहे हैं. बाजार में हरी मिर्च की पूरे साल मांग रहने के कारण यह किसानों के लिए लाभदायक फसल मानी जा रही है. लोकल 18 से बातचीत में प्रगतिशील किसान राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि पहले वह पारंपरिक फसलों की खेती करते थे, लेकिन बेहतर आमदनी के लिए उन्होंने हरी मिर्च की खेती शुरू की.
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के विकासखंड रुपईडीह एक किसान ने पारंपरिक खेती से हटकर हरी मिर्च की खेती शुरू की और आज इससे अच्छी कमाई कर रहे हैं. उनकी सफलता को देखकर आसपास के कई किसान भी हरी मिर्च की खेती की ओर रुचि दिखा रहे हैं. बाजार में हरी मिर्च की पूरे साल मांग रहने के कारण यह किसानों के लिए लाभदायक फसल मानी जा रही है.
लोकल 18 से बातचीत में प्रगतिशील किसान राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि पहले वह पारंपरिक फसलों की खेती करते थे, लेकिन बेहतर आमदनी के लिए उन्होंने हरी मिर्च की खेती शुरू की. उन्होंने बताया कि इस फसल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी मांग पूरे साल बनी रहती है, जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने में ज्यादा परेशानी नहीं होती.
एक बीघा में 15 हजार की खेती
राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि हरी मिर्च की अच्छी पैदावार के लिए समय पर पौध तैयार करना और खेत की नियमित देखभाल करना बहुत जरूरी है. फसल में समय-समय पर सिंचाई करनी चाहिए, खेत से खरपतवार हटाते रहना चाहिए और जरूरत के अनुसार संतुलित मात्रा में खाद का प्रयोग करना चाहिए. इससे पौधे स्वस्थ रहते हैं और उत्पादन भी अच्छा मिलता है. बताते हैं कि मिर्च की खेती का आईडिया हमको बगल के किसान और यूट्यूब से देखकर मिला है. इसमें लगभग एक से डेढ़ बीघा में हरी मिर्च की खेती कर रहे हैं. भविष्य में इसको और आगे बढ़ाना है. एक से डेढ़ बीघा में लगभग 15 से 20 हजार रुपए की लागत लगी है.
लाखों में हो रही इनकम
राजेश कुमार मौर्य बताते हैं की मिर्ची की खेती से सालाना लाखों रुपए का इनकम हो रहा है. वह 078 वैरायटी मिर्च की खेती कर रहे हैं या गोंडा के वातावरण के लिए काफी अच्छी वैरायटी है और इसकी पैदावार भी काफी अच्छा है. अगर किसान सही तकनीक और मेहनत के साथ हरी मिर्च की खेती करें, तो कम लागत में भी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. यही वजह है कि अब आसपास के कई किसान भी इस खेती को अपनाने की तैयारी कर रहे है. बदलते समय में किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ नकदी फसलों पर भी ध्यान देना चाहिए. हरी मिर्च ऐसी ही एक फसल है, जो अच्छी देखभाल और सही प्रबंधन के साथ किसानों की आय बढ़ाने में मदद कर सकती है.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …
और पढ़ें