कभी अफीम कोठी का खेप, आज ‘साकेत सदन’ के नाम पर विकसित हो रहा यह भवन

0
कभी अफीम कोठी का खेप, आज ‘साकेत सदन’ के नाम पर विकसित हो रहा यह भवन


Last Updated:

Ayodhya News: अयोध्या का दिलकुशा महल, जिसे अफीम कोठी भी कहा गया, अब साकेत भवन बनकर आस्था और संस्कृति का नया केंद्र बन रहा है, जिसमें प्रभु राम से जुड़े प्रसंग और म्यूजियम शामिल हैं.

अयोध्या: अयोध्या की धरती इतिहास और आस्था का संगम है .इसी धरोहर का एक अनोखा उदाहरण है. दिलकुशा महल नवाब शुजाउद्दौला ने 18वीं शताब्दी में सरयू के तट पर इसे बनवाया था. आलीशान स्थापत्य कला से सुसज्जित यह महल उस दौर में अवध की शान माना जाता था.

लेकिन समय का पहिया घूमते-घूमते इस महल की तस्वीर बदल गई. 1857 की क्रांति के बाद अंग्रेजों ने नवाबों की शान को ठेस पहुंचाने के लिए इस महल को अफीम की खरीद-बिक्री का केंद्र बना दिया. तभी से यह इमारत अफीम कोठी के नाम से जानी जाने लगी. स्वतंत्रता के बाद भी दशकों तक यह ऐतिहासिक धरोहर उपेक्षा की शिकार रही.

साल 2017 में बीजेपी सरकार के सत्ता में आने के बाद अयोध्या में विकास कार्यों की नई गाथा लिखी गई. इसी क्रम में इस इमारत पर भी सरकार का ध्यान गया. अफीम कोठी के नाम से जुड़ी नकारात्मक छवि को बदलते हुए इसका नाम रखा गया साकेत भवन इसके जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए 16.82 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई.

आज यह भवन सिर्फ एक ऐतिहासिक स्मारक नहीं, बल्कि आस्था का केंद्र बनने जा रहा है यहां देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित की जा रही हैं, जिससे आने वाले समय में श्रद्धालु और पर्यटक यहां दर्शन कर सकेंगे. दिलकुशा से अफीम कोठी और अब साकेत भवन, यह यात्रा केवल नाम बदलने की नहीं, बल्कि अतीत की धरोहर को सम्मान देने और भविष्य की पीढ़ियों को आस्था से जोड़ने की मिसाल है. अयोध्या का यह नया सांस्कृतिक प्रतीक आने वाले वर्षों में पर्यटकों और भक्तों के लिए एक विशेष आकर्षण बनकर उभरेगा.

डीएम अयोध्या निखिल टीकाराम ने बताया कि साकेत भवन का निर्माण किया जा रहा है. जो अंतिम चरण में है दीपोत्सव के पहले यह अनुमान लगाया जा रहा है कि राम भक्तों के लिए साकेत भवन खोल दिया जाएगा. इसमें प्रभु राम से संबंधित जीवन लीला के प्रसंग बनाए गए हैं… एक म्यूजियम बनाया गया है.

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

कभी अफीम कोठी का खेप, आज साकेत सदन के नाम पर विकसित हो रहा यह भवन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *