कभी काले नहीं पड़ते ये मेटल कंगन…. मार्केट में चल रहा लेटेस्ट ट्रेंड, देखें

0
कभी काले नहीं पड़ते ये मेटल कंगन…. मार्केट में चल रहा लेटेस्ट ट्रेंड, देखें


Last Updated:

Bangle Latest Collection: गोल्डन से कम नहीं दिखने वाले मेटल के कंगन आजकल फिरोजाबाद की चूड़ी मार्केट में छाए हुए हैं. ये कंगन न सिर्फ सोने के कंगनों को टक्कर देते हैं, बल्कि इनकी चमक और डिजाइनों ने महिलाओं को खूब आकर्षित किया है. खास बात यह है कि इनकी कीमत भी बेहद किफायती है, जिससे हर कोई इन्हें आसानी से खरीद सकता है.

फिरोजाबाद को चूड़ियों का शहर कहा जाता है. यहां गली-गली में चूड़ियां तैयार होती हैं. वहीं, यहां की मार्केट में नई-नई डिजाइन की चूड़ियां और कंगन बेचे जाते हैं. इस बार भी यहां मेटल के कंगनों की धूम मची हुई है. 

सोने से कम नहीं ये कंगन

वैसे तो सोने की चमक अलग ही होती है, लेकिन फिरोजाबाद में मेटल से तैयार होने वाले ये कंगन गोल्डन कंगनों से कम नहीं हैं. इन कंगनों को अलग-अलग डिजाइन में तैयार किया गया है और महिलाएं इन कंगनों की जमकर खरीदारी भी कर रही हैं. 

आकर्षक डिजाइनों में किया जा रहे हैं तैयार

फिरोजाबाद में बिकने वाले मेटल के कंगन आकर्षक डिजाइनों में तैयार हो रहे हैं. इन कंगनों पर अलग-अलग तरह की डिजाइन देखने को मिल रही है. वहीं, चूड़ियों के साथ ये कंगन महिलाएं खूब पहन रही हैं. 

लटकन वाले मेटल के कंगन

मेटल में कंगन लटकन के साथ भी बिक रहे हैं, चूड़ी मार्केट में कई तरह की डिजाइन के साथ लटकन वाले कंगन मिलते हैं. महिलाएं चूड़ियों के सेट के साथ लटकन वाले कंगनों को पहनती हैं.

500 रुपए है इनकी कीमत

फिरोजाबाद की चूड़ी मार्केट में मिलने वाले इन मेटल के कंगनों की कीमत मात्र 500 रुपए है. वहीं, इसके अलावा अलग-अलग डिजाइन के मेटल के कंगन अलग-अलग रेट में मिलते हैं, जिन्हें आप यहां से खरीदकर घर ले जा सकते हैं. 

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

कभी काले नहीं पड़ते ये मेटल कंगन…. मार्केट में चल रहा लेटेस्ट ट्रेंड, देखें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *