कम लागत में आगरा के किसान उगा रहे उच्च कोटि के मूंग, 8700 रुपये प्रति क्विंटल है MSP
Last Updated:
आगरा में बड़े पैमाने पर मुंग की खेती की जाती है. एत्मादपुर, बरौली अहीर, किरवाली सहित कई क्षेत्रों में बड़े स्तर पर इसकी खेती की जाती है. किसान बताते है कि यह कम लागत और अच्छा मुनाफा देने वाली फ़सल होती है. यही कारण है कि आगरा के किसान इस फ़सल को आसानी से बड़े स्तर पर कर बाजार में अच्छा भाव लेते है. आगरा में होने वाली मुंग कई जिलों और राज्यों तक सप्लाई की जाती है. यहाँ उच्च कोटि की मुंग देशी खाद में की जाती है जिसकी अच्छी फ़सल होती है. मुंग की खेती के लिए वह देशी खाद और डीएपी का इस्तेमाल करते है. किसी प्रकार का कोई केमिकल इसमें नहीं डाला जाता है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो.
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में बड़े पैमाने पर मुंग की खेती की जाती है. एत्मादपुर, बरौली अहीर, किरवाली सहित कई क्षेत्रों में बड़े स्तर पर इसकी खेती की जाती है. किसान बताते है कि यह कम लागत और अच्छा मुनाफा देने वाली फ़सल होती है. यही कारण है कि आगरा के किसान इस फ़सल को आसानी से बड़े स्तर पर कर बाजार में अच्छा भाव लेते है.
आगरा में होने वाली मुंग कई जिलों और राज्यों तक सप्लाई की जाती है. यहाँ उच्च कोटि की मुंग देशी खाद में की जाती है जिसकी अच्छी फ़सल होती है. मुंग की खेती के लिए वह देशी खाद और डीएपी का इस्तेमाल करते है. किसी प्रकार का कोई केमिकल इसमें नहीं डाला जाता है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो.
65 दिन में होती है तैयार
आगरा के किसान ने बताया कि आगरा में होने वाली मुंग एक खास उच्च कोटि की होती है. इसका स्वाद देशी और बेहद स्वादिष्ट होता है यही कारण है कि यह आस पास के जिलों और राज्यों में काफ़ी ज्यादा मशहूर है. भारी तादात में व्यापारी यहाँ से मुंग की खरीद कर अन्य जिलों और राज्यों तक पहुंचाने का कार्य करते है. उन्होंने कहा कि यह गर्मी के मौसम में सबसे अच्छी होने वाली फसलों में से एक है. किसान ने बताया कि यह बीज रोपण के करीब 60 से 65 दिनों में आ जाती है. किसान बताते है कि आसानी से इसकी खेती करने वाला किसान प्रति एक एकड़ में लगभग 6 से 8 क्विंटल तक इसकी पैदावार कर सकता है.
मुंग का सरकारी रेट 8700 रूपये प्रति क्विंटल
आगरा में मुंग की खेती कर रहे किसान बेहद खुश है. यह फ़सल इस सीजन में उनके लिए वरदान साबित हो रही है. सरकार ने भी इस साल इस फ़सल का समर्थन मूल्य 8700 रूपये रखा हुआ है. किसान ने बताया कि सरकार भी बड़े पैमाने पर मुंग की खरीद करती है. सरकार द्वारा मिलने वाली रेट से किसान संतुष्ट है उन्होंने कहा कि उन्हें उनकी लागत का अच्छा मुनाफा प्राप्त हो रहा है इससे अच्छा और क्या हो सकता है. अच्छा मुनाफा होने के कारण ही किसान इसको अपने खेतो में बड़े पैमाने पर तैयार करता है…
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें