किसान करें इस फूल की खेती, खटाखट होगी नोटों की बारिश, लाखों में होगी कमाई

0
किसान करें इस फूल की खेती, खटाखट होगी नोटों की बारिश, लाखों में होगी कमाई


Last Updated:

Agriculture News: किसान इरफान ने बताया कि वह पहले कई प्रकार की खेती करता था. यूट्यूब पर देखकर एक बार उसने फूलों की खेती करने का मन बनाया और तीन बीघा जमीन पर शुरुआत में गेंदा फूलों की खेती शुरू करके अच्छा मुनाफा कमाया. जिसके बाद किसान अब करीब 40 बीघा तक फसल उगाता है.

बागपत के रटौल कस्बे में किसान द्वारा गेंदा फूल की खेती करके अच्छा मुनाफा कमा रहा है. किसान ने धान , गन्ना और अन्य फसलों को छोड़कर फूल की खेती शुरू की है. किसान द्वारा इस खेती से अन्य फसलों के मुकाबले तीन गुना मुनाफा होता है. किसान पिछले 8 वर्षों से फूलों की खेती करके अच्छा मुनाफा कमा रहा है. अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत बना है.

रटौल कस्बे के किसान इरफान ने बताया कि वह पहले कई प्रकार की खेती करता था. यूट्यूब पर देखकर एक बार उसने फूलों की खेती करने का मन बनाया और तीन बीघा जमीन पर शुरुआत में गेंदा फूलों की खेती शुरू करके अच्छा मुनाफा कमाया. जिसके बाद किसान अब करीब 40 बीघा तक फसल उगाता है. फिलहाल मार्केट में फूल की अच्छी डिमांड है और किसान को अन्य फसलों के मुकाबले तीन गुना तक मुनाफा मिल रहा है.

फूल की खेती कर सालाना लाखों का मुनाफा
किसान इरफान ने बताया कि वह दिल्ली की गाज़ीपुर मंडी में रोजाना फूल लेकर पहुंचते हैं. रोजाना की आमदनी मिलती है. अन्य फसलों में मुनाफा कम होता था और खर्च अधिक होता था. आमदनी बढ़ाने के लिए उन्होंने इस फूल की खेती को शुरू किया. उन्हें कृषि विज्ञान द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण भी प्राप्त हुआ. अब वह सालाना लाखों रुपए का मुनाफा कमाते हैं. कई लोगों को रोजगार देने का भी काम करते हैं. उनके द्वारा गेंदे के दो प्रकार के फूलों की खेती की जा रही है. अन्य किसान इसे देखने के लिए आते हैं. उनसे प्रेरणा लेने के बाद करीब दर्जनों किसान गेंदे के फूल की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं.

homeagriculture

किसान करें इस फूल की खेती, खटाखट होगी नोटों की बारिश, लाखों में होगी कमाई



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *