किसानों को यह योजना कर देगा मालामाल, 50 प्रतिशत तक मिलेगा अनुदान, जानें कैसे
Last Updated:
Agriculture News: राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत पर ड्राप मोर क्राप के तहत संचालित की जा रही है. जिसमें किसानों को खेत में तालाब खुदवाने पर 50 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा.
कृषि एवं जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने वर्षा का जल संचयन के लिए खेत तालाब योजना शुरू की गई है. यह योजना राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत पर ड्राप मोर क्राप के तहत संचालित की जा रही है. जिसमें किसानों को खेत में तालाब खुदवाने पर 50 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा.
इस वेबसाइट पर करें आवेदन
योजना में आवेदन के लिए www.agridarshan.up.gov.in पोर्टल पर किसानों को टोकन लेकर पहले आओ पहले पाओ के सिद्धांत पर बुकिंग करनी होगी. आवेदन के बाद पोर्टल और पंजीकृत मोबाइल पर सूचना भेजी जाएगी. टोकन मनी के रूप में एक हजार रुपये आनलाइन जमा करनी होगी. अधिकारियों द्वारा स्थल सत्यापन के 30 दिनों के भीतर खोदाई कार्य शुरू करना अनिवार्य होगा. खोदाई का कार्य मशीन से स्वयं करना होगा. जिसके बाद विभागीय सत्यापन के उपरांत अनुदान दिया जाएगा.