किसी की औलाद मर गई, सोसाइटी AOA पदाधिकारियों को पता ही नहीं था गड्ढा कहां खुदा
Last Updated:
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की कला धाम सोसाइटी में बीते कुछ दिन पहले एक 6 साल की मासूम की गड्ढे में गिरकर मौत हो गई. अब सोसाइटी के AOA पदाधिकारियों का बयान सामने आया है जिनको पता ही नहीं था गड्ढा कहां खुदेगा.
सोसाइटी के AOA पदाधिकारियों का बयान.
ग्रेटर नोएडा: यूपी के ग्रेटर नोएडा में शनिवार की रात कला धाम सोसाइटी में बोरिंग के लिए खोदे गए 15 फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 6 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई थी. अब इस सोसाइटी के सेक्रेटरी देवेंद्र शुक्ला का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि यह मामला कई दिनों से चल रहा था क्योंकि पानी के बिल तो आ रहे थे, लेकिन पानी का प्रेशर बहुत अनियमित था और पानी ठीक से नहीं आ रहा था.
उन्होंने कहा कि हम इस बात पर चर्चा कर रहे थे कि गड्ढा कहां और कैसा होना चाहिए. मैं उस चर्चा में मौजूद नहीं था, लेकिन हमारे वाइस प्रेसिडेंट उसमें शामिल थे, वे अभी मथुरा में हैं. उन्होंने आगे बताया कि मैंने उनसे बात की और उन्होंने कहा कि यह जगह उनके सामने तय नहीं हुई थी. उन्होंने कहा कि शायद पीछे वाले पार्क में जगह तय की गई थी. उसके बाद मुझे कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई कि गड्ढा यहां बनेगा और फिर यह घटना हो गई. इसमें सबसे बड़ी लापरवाही कॉन्ट्रैक्टर्स या उन्हें काम देने वाली अथॉरिटी की है. सोसाइटी के बहुत सख्त नियम हैं कि अगर कोई गड्ढा खोदा जा रहा है तो पहले एक टीम तैनात की जानी चाहिए. मेरी मांग है कि सभी कॉन्ट्रैक्टर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाए.
बताते चलें कि नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र की कलाधाम हाउसिंग सोसाइटी में बोरिंग के लिए 10 से 15 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था. गड्ढे में पानी भरा था, लेकिन उसके आसपास न तो बैरिकेडिंग थी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगा था. इसी दौरान 6 साल का अभियान खेलते-खेलते गड्ढे में गिर गया. उसके साथ खेल रहे बच्चे ने तुरंत लोगों को इसकी जानकारी दी. परिवार और सोसाइटी के लोग उसे निकालकर अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मौके पर पहुंचे एसडीएम ने भी माना कि बोरिंग का काम चल रहा था और वहां सुरक्षा के पूरे इंतजाम नहीं थे. घटना के बाद लोगों में भारी गुस्सा है. सवाल उठ रहे हैं कि जब पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं, तो आखिर सुरक्षा को लेकर इतनी लापरवाही क्यों बरती गई.
About the Author

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…
और पढ़ें