कोलकाता से मिला आइडिया गाजीपुर में मचा रहा धूम, समोसा चाट का गजब कॉम्बो
Last Updated:
Ghazipur News: गाजीपुर के आरटीआई चौराहा पर 26 साल पुरानी दुकान में समोसा, पापड़ी और टमाटर चाट का अनोखा कॉम्बो मिल रहा है. कोलकाता के आइडिया और केरल के मसालों से तैयार यह चाट रोजाना 200-300 प्लेट बिक रही है. आइए यहां के चाट की खासियत के बारे में जानते हैं.
गाजीपुर: खाने का नाम लो, तो लोगों ने दिमाग में कुछ चटपटा जरूर आता है. गाजीपुर के आरटीआई चौराहा के पास स्थित प्रिंस गुप्ता और उनके भाई की करीब 26 साल पुरानी समोसा चाट की दुकान इन दिनों अपने अलग कॉम्बिनेशन के कारण चर्चा में है. यहां आमतौर पर लोग सिर्फ समोसा चाट खाते हैं. यहां पिछले पांच वर्षों से समोसा के साथ पापड़ी चाट और टमाटर चाट को मिलाकर एक नया कॉम्बो परोसा जा रहा है. दुकानदार ने इस एक प्रयोग की तरह इस्तेमाल किया. दुर्गा पूजा के समय जब दोनों भाई कोलकाता गए, उन्होंने वहीं से इस मॉडल को गाजीपुर में अपनाया. आज यह मॉडल इस कदर चल चुका है कि रोज 300 प्लेट बिकती है.
प्रिंस गुप्ता बताते हैं कि ग्राहकों की पसंद के अनुसार 20, 25 और 30 रुपए की अलग-अलग प्लेट उपलब्ध है. इस चाट में अदरक की चटनी, इमली की खट्टी-मीठी चटनी और एक अन्य चटनी का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इसका स्वाद अलग हो जाता है. वे कहते हैं कि हमने सारे पापड़ी चाट, दही चाट और अन्य चीजों को मिक्स करके यह कोंबो तैयार किया है.
कोलकाता का मॉडल केरल का मसाला
दुकान संचालक के भाई ने बताया कि वे कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान गए थे. वहां उन्होंने समोसा और पापड़ी चाट का अलग कॉम्बिनेशन देखा. उसी मॉडल से प्रेरित होकर उन्होंने इसे गाजीपुर में शुरू किया, जिसे अब लोग काफी पसंद कर रहे हैं.
उन्होंने बताया कि उनके समोसा चाट की एक और खासियत मसाले हैं. उनका कहना है कि दुकान में इस्तेमाल होने वाले गरम मसाले और खड़े मसाले केरल से मंगाए जाते हैं, क्योंकि उनके अनुसार वहां के मसाले स्वाद और खुशबू में अलग होते हैं. प्रिंस गुप्ता के भाई बताते हैं कि गाजीपुर या इस एरिया के मसाले काफी मरे-मरे हुए होते हैं.
बड़े-बड़े लोग लेते हैं स्वाद
प्रिंस गुप्ता के अनुसार, उनकी दुकान से तैयार समोसा चाट मेडिकल कॉलेज, आयकर विभाग, विकास भवन सहित कई सरकारी कार्यालयों में भी भेजी जाती है. उनका कहना है कि रोजाना करीब 200 से 300 प्लेट समोसा चाट की बिक्री होती है और लोग खाने के बाद जमकर तारीफ भी करते हैं. उनकी समोसा चाट की दुकान अब पूरे इलाके में फेमस है.
About the Author
आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…और पढ़ें