कौन हैं SP विनोद कुमार? महिला हत्याकांड के आरोपी का 3 दिन में किया एनकाउंटर
Last Updated:
Kannauj Latest News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में अपराधियों को एक नाम का सबसे ज्यादा खौफ है, वो नाम है एसपी विनोद कुमार. विनोद कुमार की कन्नौज में छवि साफ-सुथरे अफसरों में से एक है. जितना वह पीड़ितों के लिए कोमल हृदय के है उससे कई ज्यादा अपराधियों के लिए सख्त है. आज उनकी चर्चा हो रही है क्योंकि एक बार फिर उन्होंने एक आरोपी को एनकाउंटर में पकड़ा है जिसने 3 दिन पहले महिला की हत्या घर में घुसकर कर दी थी.
एसपी विनोद कुमार एनकाउंटर में घायल हत्यारे को देखने अस्पताल पहुंचे.
कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में इन दिनों एसपी विनोद कुमार चर्चाओं में है. विनोद कुमार एक निडर अफसर है, जिनके राज में अपराधियों को कोई माफी नहीं मिलती है. वहीं अपराधी भी उनके नाम से खौफ खाते हैं. अपने इसी अंदाज से वो पहचाने जाते है. ऐसे में एक बार फिर आज उन्होंने उस अपराधी को सजा दी है जिसने 3 दिन पहले एक महिला की हत्या कर दी थी और उसके लाखों के जेवर लेकर फरार हो गया था.
बताते चलें कि आज सुबह-सुबह महिला की हत्या करने वाले से पुलिस की मुठभेड़ हो गयी. मुठभेड़ में गोली लगने से हत्यारोपी एक टांग से लंगड़ा हो गया. पुलिस ने घायल हत्यारोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है. गिरफ्त में आये आरोपी ने तीन दिन पहले घर में घुसकर महिला की हत्याकर लूट को अंजाम दिया था.
मामला कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के बनवारी नगर का है. जहां तीन दिन पहले अधेड़ महिला मंजू देवी की हत्या कर दी गयी थी. हत्यारा उनके शरीर से करीब 7 लाख कीमत के जेवर लेकर फरार हो गया था. पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्ध दिख रहे मृतका के पुराने ड्राइवर को उठाकर पूछताछ की तो सारी सच्चाई सामने आ गयी.
गिरफ्त में ड्राइवर शालू उर्फ शल्लू ने पुलिस को बताया की कर्जा चुकाने के लिये पुराने मालिक के घर 25 मई को गया था. उस वक्त मालिकिन अकेली थीं. करीब एक घंटे इधर-उधर की बातें करने के बाद शालू ने मंजू देवी से 30 हजार रुपये उधार मांगे. रुपये देने से मना किया तो आक्रोषित हो उसने मंजू देवी पर हमला किया. फिर बेहोश होने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी.
हत्या करने के बाद शालू पहने हुये सभी जेवर नोंचकर फरार हो गया. एसपी ने बताया की सीसीटीवी फुटेज के जरिये एसओजी नें शालू की शिनाख्त की थी. जिसके बाद सुबह उसे गिरफ्तार करने पुलिस टीमें गयी तो उसने पुकीस टीमों पर फायर कर दिया. जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से शालू घायल होकर गिर पड़ा. जिसे गिरफ्त में लेकर इलाज कराया जा रहा है.
About the Author

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें