गाजियाबाद की तरह संतकबीरनगर में युवक की हत्या, लोगों ने आरोपियों के घर को फूंका

0
गाजियाबाद की तरह संतकबीरनगर में युवक की हत्या, लोगों ने आरोपियों के घर को फूंका


Last Updated:

Sant Kabir Nagar News: संतकबीर नगर बखिरा थाना क्षेत्र के बभनी गांव में गुरुवार देर शाम हुई सनसनीखेज हत्या के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन थानों की पुलिस गांव में डेरा डाले हुए है. जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगातार मौके का निरीक्षण कर हालात का जायजा ले रहे है.

Zoom

संतकबीरनगर में युवक की गला रेतकर हत्या

संतकबीर नगरः संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के बभनी गांव में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया. गांव के एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और आक्रोशित लोगों ने आरोपी की दुकान में आग लगा दी. फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है.

बखिरा थाना क्षेत्र के बभनी गांव में गुरुवार देर शाम हुई सनसनीखेज हत्या के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन थानों की पुलिस गांव में डेरा डाले हुए है. जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगातार मौके का निरीक्षण कर हालात का जायजा ले रहे है.

जानकारी के अनुसार गांव निवासी नासिर अली ने कथित तौर पर गांव के ही 33 वर्षीय आनंद कुमार की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी. मृतक अनुसूचित जाति समुदाय से संबंधित था. घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और लोगों ने आरोपी की दुकान को आग के हवाले कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक संदीप मीणा गुरुवार रात मौके पर पहुंचे थे. शुक्रवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार और एसपी ने भी गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. हत्या के बाद मुख्य आरोपी नासिर अली अपने परिवार के साथ फरार बताया जा रहा है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है.

एसपी संदीप मीणा ने बताया कि मृतक पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. इनमें तीन नामजद और एक अज्ञात आरोपी शामिल है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संतकबीरनगर, गोरखपुर और बस्ती की एसओजी टीम, सर्विलांस टीम तथा स्थानीय पुलिस को लगाया गया है.

जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि गांव में पूरी तरह शांति है और पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है. उन्होंने घटना को सांप्रदायिक रंग देने से इनकार करते हुए कहा कि यह आपसी विवाद में हुई हत्या का मामला है. प्रशासन पीड़ित परिवार को नियमानुसार मिलने वाली आर्थिक और अन्य सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में जुटा है. अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *