गाजीपुर, बलिया से गोरखपुर तक मूसलाधार बारिश, IMD का आंधी-बिजली का अलर्ट, नोएडा में ‘नो रेन

0
गाजीपुर, बलिया से गोरखपुर तक मूसलाधार बारिश, IMD का आंधी-बिजली का अलर्ट, नोएडा में ‘नो रेन


UP Kal Ka Mausam, 13 July: उत्तर प्रदेश में मानसून के मिजाज लगातार स्विंग कर रहा है. अभी कुछ दिनों तक ऐसी बारिश हुई कि मेरठ, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद से लेकर कई जिलों के नाले उफान मारने लगे. अब अचानक से मौसम ने फिर से करवट बदला है. पूर्वांचल के कुछेक जिलों को छोड़कर राज्य के बाकी हिस्सों में बिलकुल ही बारिश होने की संभावना नहीं है. यानी कि कभी बारिश तो कभी सूखा. मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार यानी कि 13 जुलाई को बलिया, गोरखपुर समेत 13 जिलों में मूसलाधार बारिश और आंधी-बिजली का अलर्ट है. वहीं, पश्चिमी यूपी के नोएडा, गाजियाबाद समेत बाकी जिलों को ग्रीन जोन यानी को नो अलर्ट जोन में रखा गया है.

यूपी में मानसून 10 दिन की देरी से पहुंचा था. हालांकि, मानसून के एक्टिव होने के बाद कई जिलों में भारी बारिश हुए, जिसकी वजह से जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई और आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. लगातार मूसलाधार बारिश की वजह से कई जिलों में जलभराव के कारण हालात बहुत खराब हो चुके हैं.

13 जिलों में भारी बारिश

मौसम विभाग की यूपी के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने यूपी के 13 जिलों में गरज-चमक, आंधी-बिजली और भारी बारिश की चेतावनी (Heavy Rain Alert) जारी की है. आजमगढ़, बलिया, मऊ, गोरखपुर, संत कबीर नगर, गाजीपुर, देवरिया, अंबेडकर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर. इन जिलों के प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है और लोगों से अपील की गई है कि वे आकाशीय बिजली (Lightning) और भारी बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर ही रहें. जलभराव वाले रास्तों और जर्जर इमारतों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है.

नोएडा-गाजियाबाद में ‘नो रेन’

पूर्वांचल और तराई बेल्ट से हटकर यूपी के बाकी जिलों में राहत वाली खबर ये है कि सोमवार को इन जिलों में बारिश नहीं होगी. आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, इन 13 जिलों को छोड़कर राज्य के बाकी बचे सभी जिलों को ग्रीन जोन यानी कि बारिश नहीं होंगी. इसका मतलब है कि पश्चिमी यूपी के नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ से लेकर मध्य यूपी के लखनऊ, कानपुर तक सोमवार को किसी भी तरह की बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है. नोएडा और उसके आसपास के इलाकों में नो रेन की स्थिति रहेगी.
कल किन जिलों में बारिश होने की संभावना है?
मौसम विभाग के अनुसार, 13 जुलाई को 13 जिलों – आजमगढ़, बलिया, मऊ, गोरखपुर, संत कबीर नगर, गाजीपुर, देवरिया, अंबेडकर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर में बारिश होगी.

कल नोएडा और गाजिाबाद में मौसम कैसा रहेगा?
नोएडा, गाजियाबाद सहित पश्चिमी यूपी और बाकी बचे जिलों कल बारिश होने की संभावना नहीं है.

भारी बारिश में क्या सावधानी बरतनी चाहिए?
गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका के चलते लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने, पेड़ों के नीचे न खड़े होने और जलभराव वाले रास्तों से बचने की सलाह दी जाती है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *