घर के बाहर से आ रही अजीब आवाज, देखा तो आंगन में बैठा था 12 फीट का यह खूंखार जीव, मच गया हड़कंप
Last Updated:
Sonbhadra News: लाली गांव सोनभद्र में बालकिशन बैसवार के घर 12 फीट मगरमच्छ घुस गया. वन दरोगा राजन मिश्रा की टीम ने ग्रामीणों संग एक घंटे में काबू किया. दहशत के बीच सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया.
सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के लाली गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किसान के घर के आंगन में अचानक 12 फीट लंबा विशालकाय मगरमच्छ जा पहुंचा. यह घटना किसान बालकिशन बैसवार के घर पर हुई, जहां परिवार के लोग रोज़मर्रा के कामों में व्यस्त थे. अचानक घर के बाहर से अजीब सी आवाज आने लगी. देखा तो आंगन में 12 फीट का विशालकाय मगरमच्छ बैठा हुआ था. मगरमच्छ को देख परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और पूरे परिवार के लोग दहशत में बाहर भाग निकले. शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठा हो गए.
गांव में अचानक मगरमच्छ के घर के अंदर घुस जाने से लोगों में भारी दहशत फैल गई. ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से घोरावल तहसील क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. कई बार मगरमच्छ तालाब और नालों से निकलकर घरों के आसपास तक पहुँच जाते हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है.
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गांवों में गश्त बढ़ाई जाए और वन विभाग की टीम को लगातार सतर्क रखा जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके. वहीं वन विभाग का कहना है कि बारिश के मौसम में नदियों और तालाबों का जलस्तर बढ़ने से मगरमच्छ अक्सर बस्तियों की ओर निकल आते हैं. विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि ऐसे हालात में तुरंत सूचना दें और खुद से कोई जोखिम न उठाएं.

पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में नई दुनिया अखबार से की, जिसके बाद सफर लगातार आगे बढ़ता गया. हिंदुस्तान, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया और ईटीवी जैस…और पढ़ें
पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में नई दुनिया अखबार से की, जिसके बाद सफर लगातार आगे बढ़ता गया. हिंदुस्तान, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया और ईटीवी जैस… और पढ़ें