चित्रकूट को बड़ी सौगात, 48 नई सरकारी बसें जल्द रूटों पर दौड़ेंगी

0
चित्रकूट को बड़ी सौगात, 48 नई सरकारी बसें जल्द रूटों पर दौड़ेंगी


Last Updated:

Chitrakoot News: चित्रकूट को 48 बसों का तोहफा मिला है. ये सभी बसें 9 फिट की होंगी और इनमें से कुछ बसे श्रद्धालुओं को चारों धाम की यात्रा कम खर्च में करवाने के लिए चलाई जाएंगी. वहीं बाकी बसें ग्रामीण इलाकों जैसे मानिकपुर, कर्वी, मारकुंडी, देवांगना घाटी, दादरी माफी, पहाड़ी और राजापुर के कई गांवों तक जाएंगी.

चित्रकूट जिले के ग्रामीण क्षेत्रों और चारों धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. अब लोगों को डग्गामार वाहनों में धक्के खाकर सफर नहीं करना पड़ेगा. क्योंकि चित्रकूट में जल्द ही 48 नई सरकारी बसें शुरू होने जा रही हैं. यह सुविधा नगर पालिका कर्वी के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता की मांग पर सीएम योगी आदित्यनाथ की मंजूरी से संभव हुई है.

नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि उन्होंने सीएम योगी से मिलकर चित्रकूट के लिए नई बसों का प्रस्ताव रखा था, जिस पर तुरंत कार्रवाई की गई. इसके तहत जिले को 48 बसों का तोहफा मिला है। ये सभी बसें 9 फिट की होंगी. इनमें से कुछ बसे श्रद्धालुओं को चारों धाम की यात्रा कम खर्च में करवाने के लिए चलाई जाएंगी. वहीं बाकी बसें ग्रामीण इलाकों जैसे मानिकपुर, कर्वी, मारकुंडी, देवांगना घाटी, दादरी माफी, पहाड़ी और राजापुर के कई गांवों तक जाएंगी.

जल्द इलेक्ट्रॉनिक बसों का भी होगा संचालन
इन बसों के संचालन से ग्रामीणों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने में सहूलियत होगी. पहले जिन गांवों तक लोगों के पास आवागमन का कोई साधन नहीं था. वहां भी अब सरकारी बसें जाएंगी,उन्होंने आगे बताया कि चित्रकूट जिले में बहुत जल्द चार्जिंग स्टेशन भी तैयार किया जा रहा है. जैसे ही यह स्टेशन बनकर तैयार होगा, वहां से 10 इलेक्ट्रॉनिक बसें भी चलाई जाएंगी. जानकारी के लिए बता दे कि पहले ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी बस की सुविधा नहीं थी. जिसके कर। लोगों को काफी परेशान होना पड़ता था. अन्य वाहनों को ज्यादा पैसा देना पड़ता था. लेकिन अब सरकारी बस सुविधा शुरू होने के बाद आम जनता को काफी राहत मिलेगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

चित्रकूट को बड़ी सौगात, 48 नई सरकारी बसें जल्द रूटों पर दौड़ेंगी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *