चेरुईडीह गांव में 15 दिन से बिजली गुल, ऊर्जा मंत्री के क्षेत्र में लोग परेशान
Last Updated:
उत्तर प्रदेश सरकार के 18 से 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दावों के बीच ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के विधानसभा क्षेत्र के चेरुईडीह ग्राम सभा के ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 15 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है. बिजली नहीं होने से पानी की किल्लत, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो गई है. कई शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है.
मऊ: उत्तर प्रदेश सरकार जहां दावा कर रही है कि अब शहर की अपेक्षा गांव में भी 18 से 24 घंटे बिजली मिल रही है, तो वहीं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के विधानसभा क्षेत्र में लगभग 15 दिनों से चेरुईडीह ग्राम सभा में लोग अंधेरे के साए में जी रहे हैं. कई बार शिकायत के बाद भी बिजली विभाग द्वारा इस गांव सभा में बिजली नहीं चालू की जा रही हैं. अब आईए जानते हैं वहां की ग्रामीणों का क्या कहना है इस समस्या को लेकर.
15 दिनों से गांव में नहीं आ रही बिजली अंधेरे में जी रहा पूरा गांव
लोकल 18 से बात करते हुए रामजीत यादव बताते हैं कि इस ग्राम सभा में लगभग 15 दिनों से बिजली नहीं आ रही है. जिसके वजह से तमाम समस्याएं हो रही हैं घरों में अंधेरा रह रहा है भीषण गर्मी में लोग गर्मी से परेशान हैं और सबसे अधिक परेशानी पानी को लेकर होती है. तमाम समस्याओं के बीच कई बार करहा हैंडिल पर जेई से शिकायत की गई लेकिन वहां से सिर्फ आश्वासन मिलता है और बिजली चालू नहीं की जा रही है. जिसके वजह से पूरा गांव अंधेरे में डर के साए में जी रहा है.
बिजली विभाग में शिकायत के बाद भी नहीं की गई समस्या दूर
अंशा प्रजापति का कहना है कि गांव में 15 दिनों से अंधेरा छाया हुआ है इसी गांव में कुछ घरों में बिजली आ रही है. बाकी गांव का एक हिस्सा जिसमें लगभग 15 से 20 घर है उस हिस्से की बिजली काट दी गई है. जबकि वह लोग बराबर बिजली का बिल भी जमा कर रहे हैं उसके बाद भी उन्हें अंधेरे के साए में जीना पड़ रहा है. जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है पानी न रहने की वजह से भीषण गर्मी में काफी परेशानी हो रही है. बरसात का मौसम शुरू हो गया है ऐसे में मच्छर भी काट रहे हैं इस समस्या से कई बीमारियां उत्पन्न होने का डर बना हुआ है. कई बार शिकायत की गई विद्युत विभाग में लेकिन आज तक यहां की बिजली चालू नहीं की गई जिससे पूरा गांव अंधेरे के साए में जी रहा है.
15 दिनों से अंधेरे में डर के साए में जी रहा पूरा गांव
प्यारी बताती है कि 15 दिनों से बिजली नहीं आ रही है जिससे पानी नहीं मिल रहा है बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं. और मिट्टी का तेल न मिलने से घर में दिए तक नहीं जल पाते हैं. इसकी शिकायत कई बार करहा हैंडिल पर की गई जहां सिर्फ आश्वासन मिलता है कि आज विद्युत चालू कर दिया जाएगा लेकिन 15 दिन हो गए आज भी चालू नहीं की गई. जिससे पूरा गांव अंधेरे में ही जी रहा है और पूरे ग्रामीणों को कई बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है. जबकि यह गांव ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का गृह जनपद के साथ विधानसभा है. अब उनके विधानसभा में यदि बिजली विभाग के कर्मचारियों का यह कार्य है तो अन्य जनपद में क्या हो रहा होगा.
बिजली चालू नहीं की गई तो किए जाएंगे बड़े आंदोलन
रोहित यादव बताते हैं कि लगभग 15 दिनों से इस गांव में अंधेरा छाया हुआ है इसको लेकर आज गांव में प्रदर्शन किया जा रहा है. यदि बिजली सुचारू रूप से चालू नहीं की जाती है तो तहसील मुख्यालय का घेराव किया जाएगा. क्योंकि इस भीषण गर्मी और बरसात के समय बिजली न रहने की वजह से तमाम समस्याएं उत्पन्न हो गई है. लोग गर्मी से बीमार हो रहे हैं तथा पानी का संकट आ गया है यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती है और बिजली सुचारू से चालू नहीं होती है तो बड़े आंदोलन किए जाएंगे.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें