छांगुर बाबा की अब खैर नहीं… 14 ठिकानों पर ED की रेड, सामने आई तस्वीर

0
छांगुर बाबा की अब खैर नहीं… 14 ठिकानों पर ED की रेड, सामने आई तस्वीर


Last Updated:

Chhangur Baba Live Update: अवैध धर्मांतरण का आरोपी छांगुर बाबा ने पहली बार मीडिया के सामने बयान दिया है. छांगुर बाबा ने खुद को निर्दोष बताया है.

छांगुर बाबा के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी.

Chhangur Baba Live: हजारों लोगों का अवैध तरीके से धर्मांतरण कराने वाला छांगुर बाबा की रिमांड खत्म होने के बाद, उसे जेल भेज दिया गया. जेल भेजने से पहले छांगुर बाबा का मेडिकल कराया गया. वहीं गिरफ्तारी के बाद से छांगुर बाबा पहली बार कैमरे के सामने आया और उसने खुद को निर्दोष बताया है. वहीं अब छांगुर बाबा की अकूत संपत्ति को लेकर केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जांच करेगी. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…

Chhangur Baba ED Raid: छांगुर बाबा के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
अवैध धर्मांतरण का सिंडिकेट चलाने वाले छांगुर बाबा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. गुरुवार सुबह केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी छांगुर बाबा के कुल 14 ठिकानों पर पहुंचकर छापेमारी कर रही है. इसमें 12 ठिकाने यूपी के बलरामपुर जिले के उतरौला इलाके में हैं, जबकि दो महाराष्ट्र में हैं.

chhangur baba news
छांगुर बाबा के ठिकानों पर ईडी की रेड.
Chhangur Baba News: छांगुर बाबा को भेजा गया जेल
छांगुर बाबा को जेल भेज दिया गया है. लेकिन हैरानी की बात यह है कि सात दिन की रिमांड पूरी होने के बाद यूपी एटीएस ने दोबारा रिमांड की अर्जी दाखिल नहीं की. बल्कि उसे सीधा जेल भेज दिया. अब यूपी एटीएस जुटाए गए सबूतों के आधार पर ही पूरे प्रकरण की जांच करेगी.

Chhangur Baba Latest News: छांगुर बाबा का महाराष्ट्र कनेक्शन
हाई-प्रोफाइल धर्मांतरण गिरोह का मुख्य आरोपी छांगुर बाबा, भारत प्रतिकार संघ का उत्तर प्रदेश अध्यक्ष था. इस संगठन की स्थापना कथित तौर पर महाराष्ट्र के नागपुर में हुई थी. आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) अब इस संगठन के राज्य व्यापी नेटवर्क की जांच में जुट गई है. एटीएस का मानना है कि विदेशी धन के फ्लो में मदद करने के साथ-साथ अवैध धर्मांतरण में भी इस संगठन का हाथ हो सकता है.

authorimg

Prashant Rai

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें

homeuttar-pradesh

LIVE: छांगुर बाबा की अब खैर नहीं… 14 ठिकानों पर ED की रेड, सामने आई तस्वीर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *