टोल पर दबंगई पड़ा भारी, अतीक के बेटे के काफिले में शामिल गाड़ियों को ढूंढ रही है UP पुलिस,

0
टोल पर दबंगई पड़ा भारी, अतीक के बेटे के काफिले में शामिल गाड़ियों को ढूंढ रही है UP पुलिस,


Last Updated:

Atiq Ahmed Son Convoy: प्रतापगढ़ की हथिगवां थाना पुलिस ने माफिया अतीक अहमद के बेटे मोहम्मद उमर के काफिले में शामिल दो लग्जरी कारों को प्रयागराज से बरामद कर जब्त कर लिया है. अतीक के छोटे बेटे आबान के जनाजे में शामिल होने जा रहे उमर के काफिले में मौजूद समर्थकों ने हथिगवां के अख्तयारी कोटिला टोल प्लाजा पर जमकर दबंगई की थी. टोल कर्मियों से गाली-गलौज और उन पर गाड़ी चढ़ाने के प्रयास के मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था. पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अतीक के समर्थकों में हड़कंप मच गया है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है.

Zoom

अतीक के बेटे उमर के काफिले में शामिल दो गाड़ियों को जब्त किया गया. टोल न देने और उत्पात मचाने का आरोप है.

प्रतापगढ़: माफिया अतीक अहमद के परिवार और उनके समर्थकों की दबंगई पर उत्तर प्रदेश पुलिस का एक्शन लगातार जारी है. प्रतापगढ़ जिले की हथिगवां पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अतीक के बड़े बेटे मोहम्मद उमर के काफिले में शामिल दो लग्जरी कारों को जब्त कर लिया है. यह सख्त कदम टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी करने, टोल टैक्स न देने और कर्मचारियों की जान लेने की कोशिश करने के आरोप में उठाया गया है. पुलिस ने दोनों गाड़ियों (नंबर- UP70GQ4834 और UP70GV2915) को प्रयागराज जनपद से बरामद किया है.

दरअसल, यह घटना उस समय की है जब अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान के अंतिम संस्कार (मिट्टी) में शामिल होने के लिए मोहम्मद उमर को लखनऊ जेल से भारी पुलिस कस्टडी में प्रयागराज ले जाया जा रहा था. सरकारी गाड़ियों के इस एस्कॉर्ट के पीछे-पीछे उमर के समर्थकों का भी एक बड़ा काफिला प्राइवेट गाड़ियों में चल रहा था. जब यह काफिला हथिगवां थाना क्षेत्र के अख्तयारी कोटिला टोल प्लाजा पर पहुंचा, तो इन गाड़ियों में बैठे लोगों ने टोल टैक्स देने से साफ इनकार कर दिया. जब टोल कर्मचारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो वे पुरानी गुंडागर्दी पर उतर आए.

पुलिस के हत्थे लगी दो और गाड़ियां-

यूपी पुलिस ने टोल प्लाजा बैरियर छतिग्रस्त करने और टोल कर्मियों को कुचलने की कोशिश मामले में  नवाबगंज थाना ने अतीक के बेटे उमर के दोस्तों की गाड़ियों को जब्त कर लिया है. इनका डिटेल कुछ इस प्रकार है-

गाड़ी रजिस्ट्रेशन संख्या UP 70 GW 2525,  काले रंग की महिंद्रा थार. यह गाड़ी मोहम्मद मुशर्रफ पुत्र मोहम्मद रसान निवासी ग्राम फतेहपुर रामपुर थाना नवाबगंज की है.

सीज थार

एक मारुति स्विफ्ट कार वाहन संख्या UP 70 ER 5467 को भी नवाबगंज पुलिस ने जब्त किया है. यह गाड़ी मोहम्मद वासिफ पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी मोहम्मदपुर ताली इब्राहिमपुर बमरौली थाना पूरामुफ्ती की है. इन गाड़ियों के खिलाफ नवाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज है.

नवाबगंज पुलिस ने स्वीफ्ट कार को भी सीट किया है.

टोल कर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का किया था प्रयास

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, काफिले में शामिल लोगों ने टोल बैरियर तोड़ दिया और कर्मचारियों के साथ भद्दी-भद्दी गालियां दीं. हद तो तब पार हो गई जब दबंगों ने टोल कर्मियों को कुचलने की नीयत से उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया, जिसमें कर्मचारी बाल-बाल बचे. इस खौफनाक घटना के बाद टोल प्लाजा के मैनेजर की तहरीर पर हथिगवां थाने में हत्या के प्रयास, गाली-गलौज और सरकारी काम में बाधा डालने सहित कई संगीन धाराओं में नामजद और अज्ञात गाड़ियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था.

पुलिस की सख्ती से मची भगदड़

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर गाड़ियों की पहचान की और प्रयागराज में दबिश देकर दोनों कारों को बरामद कर लिया. पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अतीक के समर्थकों में भारी हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब्त की गई गाड़ियों में बैठे आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *