ट्रेन में बक्से के अंदर मिली महिला की सिर कटी लाश, बैग में कटे रखे थे हाथ पैर
Last Updated:
Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में ट्रेन के अंदर एक बक्से में महिला का सिर कटा हुआ धड़ मिला तो पास रखे बैग में कटे हुए हाथ पैर मिले. इस घटना के बाद हर तरफ अफरा-तफरी मच गई. आइए जानते हैं पूरा मामला.
25 से 30 साल की उम्र की है मृतक महिला.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हैरान कर देना वाला मामला सामने आया है. जहां ट्रेन में महिला की सिरकटी लाश मिली है. छपरा से गोमती नगर के बीच 20 स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जीआरपी पुलिस जुटी है. छपरा गोमती नगर एक्सप्रेस 20 स्टेशनों से गुजरते हुए 12 घंटे का सफ़र पूरा करती है. कल इसी ट्रेन में 25 से 30 वर्षीय महिला की सिर कटी लाश मिली थी. यह लाश गोमती नगर के आखिरी स्टेशन में स्लीपर कोच एसी 1 में लाश मिली थी.
बताते चले कि जीआरपी ट्रेन के अंदर रूटीन चेकिंग कर रही थी, इस दौरान कोच में एक लावारिस बॉक्स और एक बैग मिला. बॉक्स में महिला की सिर कटी लाश का धड़ मिला और बैग में कटे हुए हाथ ,पैर मिले. इलेक्ट्रॉनिक कटर या बेहद धारदार हथियार से शव काटे जाने का शक जताया जा रहा है. शव के पांच टुकड़े मिले और वहीं सिर गायब मिला. हैरान कर देने वाली बात यह है कि शव पर कोई भी चोट का निशान नहीं मिला है. कहीं ख़ून के धब्बे भी नहीं मिले. शव की शिनाख्त में जीआरपी पुलिस जुटी हुई है. वारदात के खुलासे के लिए एसपी जीआरपी ने तीन टीम बनाई है. चारबाग रेलवे स्टेशन के थाना जीआरपी में एफआईआर दर्ज हुई है.
इस पूरे मामले को लेकर एसीपी रेलवे रोहित मिश्र ने का बयान भी सामने आय है. उन्होंने केस की जानकारी देते हुए कि मामला दर्ज कर लिया गया है और तीन टीमों को हत्याकांड के खुलासे की जिम्मेदारी भी सौंपी जा चुकी है. फिलहाल अब तक युवती की पहचान नहीं हो पाई है. शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. बोगी में आरक्षित टिकट वाले यात्रियों का ब्योरा लिया गया है. हालांकि, सामान्य टिकट वाले भी उसमें सवार थे. इससे जांच में दिक्कत हो सकती है.
About the Author

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें