ट्रेन से गोरखपुर जाने वालों के लिए बुरी खबर, इस स्टेशन के आगे नहीं जाएंगी ट्रेनें
Last Updated:
Railway News: गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 7 और 8 के बीच एफओबी के निर्माण के चलते कुछ ट्रेनों के रूट को डायवर्ट कर दिया गया है. वहीं कुछ ट्रेनों को जंक्शन से पहले कैंट और भटनी-मऊ रेलवे स्टेशन पर रोकने का आदेश जारी किया गया है.1 जून से बांदा टर्मिनल-गोरखपुर हमसफर गोरखपुर कैंट तक ही जाएगी और वहीं से रवाना होगी. 28 और 4 जून को पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस मऊ तक जाएगी. 28, 30, 31 मई, 2 और 4 जून को दादर-गोरखपुर स्पेशल गाड़ी मऊ तक जाएगी.
गोरखपुर जंक्शन पर नहीं जाएंगी कई ट्रेनें.
गोरखपुरः इस भीषण गर्मी के बीच ट्रेन से गोरखपुर जाने वाले लोगों के लिए रेलवे की तरफ से बुरी खबर है. क्योंकि आगामी कुछ दिनों तक ट्रेनें गोरखपुर जंक्शन तक नहीं जाएंगी. कुछ ट्रेनों को कैंट और कुछ को भटनी-मऊ तक ही चलाया जाएगा. क्योंकि गोरखपुर जंक्शन पर प्लेटफॉर्म संख्या 7 और 8 एफओबी का निर्माण हो रहा है, जिसके चलते ट्रैफिक ब्लॉक किया गया है. ऐसे में गर्मी की छुट्टी बिताने परिवार के साथ आ रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. वहीं कई गाड़ियों के रूट का भी विस्तार किया गया है.
वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि 3 जून को एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस भटनी तक जाएगी. वहीं 5 जून को गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस भटनी से चलाई जाएगी. असके अलावा 29 मई से 7 जून तक बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर कैंट तक ही जाएगी. साथ ही यहीं से शुरू भी होगी. इसके अलावा 29, 30, 31 मई, 2, 3, 4, 5, 6 और 7 जून को अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर कैंट तक ही जाएगी. 30, 31 मई, 1, 3, 4, 5, 6, 7 और 8 जून को गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस कैंट से 21.40 पर चलाई जाएगी.
साथ ही 1 जून से बांदा टर्मिनल-गोरखपुर हमसफर गोरखपुर कैंट तक ही जाएगी और वहीं से रवाना होगी. 28 और 4 जून को पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस मऊ तक जाएगी. 28, 30, 31 मई, 2 और 4 जून को दादर-गोरखपुर स्पेशल गाड़ी मऊ तक जाएगी. 30 मई, 1, 2, 4 और 6 जून को गोरखपुर-दादर स्पेशल गाड़ी मऊ से चलेगी.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें