ड्रैगन फ्रूट की खेती का परमानेंट जुगाड़, सिर्फ एक बार लागत और 20 साल तक कमाई

0
ड्रैगन फ्रूट की खेती का परमानेंट जुगाड़, सिर्फ एक बार लागत और 20 साल तक कमाई


Last Updated:

हमारे आसपास कुछ ऐसे फल होते हैं जो न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं, बल्कि उनकी खेती करके हम अच्छा मुनाफा भी कमा सकते हैं. आज की खबर में हम बात करेंगे ड्रैगन फ्रूट की खेती की ऐसी विधि के बारे में, जिसमें लागत केवल एक बार लगती है, लेकिन मुनाफा कई सालों तक होता है. आइए जानते हैं यह खास विधि क्या है…

मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में कार्यरत आयुर्वेद चिकित्सक डॉक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव बताते हैं कि ड्रैगन फ्रूट सेहत के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है. हालांकि इसकी खेती भारत में अभी सीमित मात्रा में होती है, लेकिन किसानों में बढ़ती जागरूकता और कृषि में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को शामिल करना फायदेमंद साबित हो रहा है. आज हम जानेंगे कि ड्रैगन फ्रूट की खेती किस विधि से की जाए, ताकि किसानों को अच्छा मुनाफा हो और वे पारंपरिक खेती से अधिक कमाई कर सकें.

dragon fruits

कुछ किसान पारंपरिक खेती से अपनी जरूरतें पूरी नहीं कर पाते और आर्थिक तंगी का सामना करते हैं. ऐसे किसानों के लिए ड्रैगन फ्रूट की खेती वरदान साबित हो सकती है. यदि किसान इसे सही विधि से उगाएं, तो एक एकड़ जमीन पर सालाना लाखों रुपए की कमाई संभव है.

dragon fruits

कृषि वैज्ञानिक डॉ एके सिंह ने बताया कि ड्रैगन फ्रूट्स की खेती को एक बार लगाकर 25 साल तक इससे मुनाफा कमाया जा सकता है. 25 साल में सिर्फ एक बार इसकी बुवाई की जाती है और आसान देखभाल के साथ इससे अच्छी आमदनी की जा सकती है.

pole vidhi

सुलतानपुर के डभरिया गांव स्थित पाली हाउस में कार्यरत डॉक्टर तुषार पवार ने लोकल 18 से बातचीत के दौरान बताया कि ड्रैगन फ्रूट की खेती यदि पोल विधि से की जाए तो इसमें अधिक फायदा हो सकता है. क्योंकि इस विधि से पौधों को विकसित होने का पूरा मौका मिल जाता है और इसमें फल आने पर कीड़े आदि लगने से बचा जा सकता है.

piller

इस पिलर विधि में एक पिलर लगभग 5 फुट का बनाया जाता है और उसे पर गोल आकार वाले प्लेट को रख दिया जाता है जिसमें छेद रहते हैं. एक पिलर पर चार ड्रैगन फ्रूट्स के पौधे लगाए जाते हैं.

dragon fruits

कृषि वैज्ञानिक डॉ एके सिंह ने बताया कि ड्रैगन फ्रूट्स की खेती को एक बार लगाकर 25 साल तक इससे मुनाफा कमाया जा सकता है. 25 साल में सिर्फ एक बार इसकी बुवाई की जाती है और आसान देखभाल के साथ इससे अच्छी आमदनी की जा सकती है.

dragon fruits

डॉ तुषार पवार ने बताया कि पौधों को जमीन में लगाने के बाद मल्चिंग पेपर का इस्तेमाल किसानों को करना चाहिए इसका फायदा यह होता है कि पौधों के आसपास उगने वाले खरपतवार आदि नहीं उग पाए जिससे पौधे सुरक्षित रहते हैं और उन पर अन्य किसी खरपतवार आदि का प्रभाव नहीं पड़ पाता, जिससे उनका अच्छे से विकास हो पाता है.

Awara pashu

प्रत्येक वर्ष इसका पौधा बढ़ता है और फसल भी अधिक देता है. कम पानी खर्च कर इस फसल को उगाया जाता है. कटीला होने की वजह से आवारा पशुओं से भी इस फसल को कोई नुकसान नहीं होता है.

dragon fruits

पॉलीहाउस संरक्षक तुषार बताते हैं कि ड्रैगन फ्रूट्स लगाने से पहले खेत अच्छी तरह से जुताई किया हुआ हो इसके साथ ही कीट-पतंगों व खरपतवारों से मुक्त होना चाहिए. जमीन में 20 से 25 टन प्रति हैक्टर की दर से अच्छी सड़ी हुई गोबर की खाद या फिर कम्पोस्ट मिला देनी चाहिए.

homeagriculture

ड्रैगन फ्रूट की खेती का परमानेंट जुगाड़, सिर्फ एक बार लागत और 20 साल तक कमाई



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *