ताजमहल घुमने आई विदेशी मैडम की खुली साड़ी, UP पुलिस की एक पहल ने जीता दिल
Last Updated:
Agra News: यूपी के आगरा में यूपी महिला पुलिस ने एक विदेशी महिला की ऐसी मदद की, जिससे विदेशी महिला खुश हो गई और उसने ‘थैंक्स यूपी पुलिस’ कहते हुए महिला की काफी तारीफ की और उनके साथ तस्वीर भी खिंचवाई. आइए आपको पूरी घटना के बारे में बताते हैं.
UP महिला पुलिस की अनोखी पहल
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ताजमहल दुनिया के आठ अजूबों में से एक है, जिसे देखने के लिए देश ही नहीं, विदेशों से भी लोग आते हैं और रोजाना यहां विदेशी सैलानियों का जमावड़ा लगा रहता है. इसी बीच आगरा के ताजमहल के पास उत्तर प्रदेश पुलिस की संवेदनशील और फ्रेंडली पुलिसिंग की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आया है, जिसकी लोग अब जमकर तारीफ कर रहे हैं और पुलिस के सम्मान में तारीफों के पुल बांध रहे हैं.
दरअसल ताज सुरक्षा पुलिस की एक महिला आरक्षी ने विदेशी महिला पर्यटक की उस समय मदद की, जब भारतीय परिधान साड़ी संभालने में विदेशी महिला को परेशानी हो रही थी. महिला पुलिसकर्मी की मदद से प्रभावित पर्यटक ने ‘थैंक्स यूपी पुलिस’ कहकर आभार जताया और उनके साथ तस्वीर भी खिंचवाई.
साड़ी संभालने में महिला पुलिस ने की मदद
बता दें कि आगरा में मंगलवार की सुबह अर्जेंटीना से आए पर्यटकों का एक दल ताजमहल के पश्चिमी प्रवेश द्वार पर पहुंचा. समूह में शामिल एक विदेशी महिला भारतीय परिधान साड़ी पहनकर आई थी, लेकिन साड़ी संभालने की जानकारी न होने के कारण वह असहज हो गई. महिला पर्यटक की परेशानी को देखते ही ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम में तैनात महिला आरक्षी गुड्डी देवी तुरंत उसके पास पहुंचीं और बड़े ही सम्मान और आत्मीयता के साथ उसकी साड़ी ठीक कर उसे सहज महसूस कराया.
विदेशी महिला ने खिंचवाई फोटो
इसके बाद विदेशी महिला पर्यटक बेहद खुश हुई. उसने मुस्कुराते हुए ‘थैंक्स यूपी पुलिस’ कहा और महिला आरक्षी गुड्डी देवी के साथ फोटो भी खिंचवाई. ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस गुड्डी ने कहा कि वह जब ऑफ ड्यूटी होती हैं, तो साड़ी पहनती हैं. कभी-कभी ड्यूटी पर भी पुलिस वर्दी वाली साड़ी पहन लेती हैं. महिला पुलिस ने कहा कि विदेशी महिला असहज महसूस कर रही थी, इसलिए मैंने अपना ड्यूटी समझते हुए उन्हें साड़ी पहनने का तरीका बताया.
About the Author

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…और पढ़ें