तीज पर पत्नी ने पति को दिया पानी, बोली- जान पानी पी लो, पीते ही पूछा- क्या मिलायी हो तुम?

0
तीज पर पत्नी ने पति को दिया पानी, बोली- जान पानी पी लो, पीते ही पूछा- क्या मिलायी हो तुम?


Last Updated:

Kaushambi Patni Ne Pati Ko Diya Zehar: कौशाम्बी जिले में पति की हत्या के प्रयास में पत्नी ने पति को पानी में जहर मिलाकर दे दिया. जहरीला पानी पीने से पति की तबीयत खराब हो गई. इसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल मे…और पढ़ें

तीज पर पत्नी ने पति को दिया पानी, बोली- जान पी लो, पीते ही पूछा- क्या मिलाई होकौशाम्बी में पत्नी ने पति को दिया जहर.
कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां तीज के मौके पर पत्नी ने पति को ही जहर पिला दिया. पत्नी ने ये खौफनाक कदम पति के साथ मामूली विवाद होने पर उठाया है. पत्नी ने पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर पति को दे दिया. इसके बाद जब पति की तबियत खराब होने लगी तो घर के लोग उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गए. पीड़ित युवक की नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. करीब तीन साल पहले ही युवक की भेलखा गांव में शादी हुई थी. वहीं पत्नी के इस कदम से परिजन सदमे में हैं. गांव में दबी जुबान से चर्चा हो रही है. वहीं इस घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि तहरीर मिलने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह पूरा मामला करारी थाना क्षेत्र के पवारा गांव का है.

ससुर ने बहू-समधन पर लगाया आरोप
युवक के पिता ने बहब और उसकी मां पर बेटे की हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है. पवारा निवासी मुकेश के पिता दुखराम ने बताया कि बेटे की शादी 2022 में मंझनपुर कोतवाली के भलेखा गांव की प्रभावती से हुई थी. शादी को चार साल पूरे हो चुके हैं. उनका एक तीन वर्षीय बेटा रितेश भी है. बताया पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी. घटना वाली रात करीब 10 बजे मुकेश ने पत्नी से पीने के लिए पानी मांगा.

पीड़ित पति अस्पताल में भर्ती
दुखराम ने आरोप लगाया कि प्रभावती ने अपनी मां की मदद से पानी में जहर मिलाकर उसे दे दिया. जैसे ही मुकेश ने पानी पीया. उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी. उसे उल्टी-दस्त के बेहोशी की शिकायत होने लगी. घबराए परिजनों ने पहले उसे पास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.

authorimg

Prashant Rai

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

तीज पर पत्नी ने पति को दिया पानी, बोली- जान पी लो, पीते ही पूछा- क्या मिलाई हो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *