दिल्ली से लौटे बेटे ने ऐसा क्या बताया? दफन के 3 दिन बाद निकाली गई मां की लाश

0
दिल्ली से लौटे बेटे ने ऐसा क्या बताया? दफन के 3 दिन बाद निकाली गई मां की लाश


Last Updated:

Ambedkarnagar News: यूपी के अम्बेडकर नगर में एक महिला की मौत के बाद जब बेटे ने अपने पिता पर मर्डर का आरोप लगाया, तो पुलिस को जांच के लिए दफनाए गए शव को बाहर निकलवाया गया. शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आई और मजिस्ट्रेट की निगरानी में कब्र खोदकर महिला का शव बाहर निकलवाया गया.

Zoom

पुलिस ने खुदवाई कब्र

अम्बेडकरनगर: उत्तर प्रदेश के जिला अम्बेडकर नगर में एक महिला की मौत का अनोखा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस घटना की जांच के लिए पुलिस को दफनाए गए शव को बाहर निकलवाना पड़ा. पूरा मामला अम्बेडकर नगर के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है. अम्बेडकर नगर में एक महिला की मौत का मामला अब संदिग्ध बन गया है. पुलिस जानकारी के मुताबिक, बेटे ने अपने पिता पर दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग के चलते मां की हत्या कर शव को दफनाने का आरोप लगाया है. शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आई और मजिस्ट्रेट की निगरानी में कब्र खोदकर महिला का शव बाहर निकलवाया गया.

कब्र खोदकर महिला का शव निकलवाया गया बाहर
बता दें कि अम्बेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बनेथू गांव में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने कब्र खोदकर महिला का शव बाहर निकलवाया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि महिला की मौत 13 जुलाई को हुई थी और उसका अंतिम संस्कार दफनाकर कर दिया गया था. इसके बाद दिल्ली से लौटे बेटे ने 16 जुलाई को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पिता ने दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग के चलते उसकी मां की हत्या कर शव को जल्दबाजी में दफना दिया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने न्यायिक प्रक्रिया के तहत मजिस्ट्रेट की निगरानी में कब्र खुदवाकर शव निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या या मौत का खुलासा हो पाएगा और मामले में आरोपी पाए जाने पर शख्स के खिलाफ कई धाराओं के तहत कार्रवाई होगी.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *