दुबई वाला Brut अब देसी अवतार में! कन्नौज का इत्र बना लड़कों का फेवरेट, जानें
Last Updated:
जब भी देश में इत्र की बात होती है, सबसे पहले नाम आता है इत्र नगरी कन्नौज का. यहां की पारंपरिक खुशबूओं ने दुनियाभर में अपनी एक खास पहचान बनाई है. अब इसी पहचान को और मजबूत किया है एक देसी इत्र ने, जिसकी खुशबू दुबई के फेमस ब्रांड Brut को कड़ी टक्कर दे रही है. बिना केमिकल, पूरी तरह नेचुरल और लंबे समय तक टिकने वाली इस खुशबू को कन्नौज के एक इत्र निर्माता ने बेहद किफायती कीमत पर तैयार किया है, जो खासकर पुरुषों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रही है.
जब भी देश में इत्र की बात होती है, सबसे पहले नाम आता है इत्र नगरी कन्नौज का. माना जाता है कि भारत में इत्र बनाने की परंपरा की शुरुआत यहीं से हुई थी.

यहां के इत्र को शुद्धता और गुणवत्ता के लिए दुनियाभर में जाना जाता है. कन्नौज की इसी पहचान को और मजबूत किया है एक खास देसी इत्र ने, जिसकी खुशबू दुबई के महंगे ब्रांड Brut को कड़ी टक्कर दे रही है.

90 के दशक में दुबई में Brut नाम का एक इत्र काफी लोकप्रिय था, जिसकी खुशबू तेज और लंबे समय तक टिकने वाली होती थी. लेकिन उसकी कीमत भी काफी ज्यादा थी.

इसी खुशबू को ध्यान में रखते हुए कन्नौज के एक इत्र व्यापारी ने वैसी ही एक तेज और पसंदीदा खुशबू नेचुरल तरीके से तैयार की है, जो आज पुरुषों के बीच काफी पसंद की जा रही है.

यह खास इत्र कई नेचुरल खुशबुओं को मिलाकर तैयार किया गया है. इसकी बेस नोट मस्क (musk) पर आधारित है, जो गर्मियों में पसीने के साथ मिलकर और ज्यादा तेज और ताजगी भरी खुशबू छोड़ता है.

खास बात ये है कि इसे बनाने में किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया है. इसकी खुशबू पूरी तरह नेचुरल है और लंबे समय तक बनी रहती है.

इस देसी ‘Brut’ की कीमत काफी किफायती रखी गई है. आमतौर पर 10 ग्राम इत्र की कीमत करीब ₹600 होती है, हालांकि क्वालिटी के हिसाब से कीमत में थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है. लेकिन विदेशी ब्रांड्स की तुलना में यह काफी सस्ता और नेचुरल विकल्प है.

कन्नौज के इत्र निर्माता निशीष तिवारी बताते हैं कि, “आज के दौर में लोग नेचुरल और तेज खुशबू पसंद करते हैं, खासकर गर्मियों में. इसलिए हमने एक ऐसा इत्र तैयार किया है जो पुरुषों को खूब पसंद आता है. इसका नाम भी Brut ही रखा है क्योंकि इसकी खुशबू दुबई वाले ब्रांड से मेल खाती है. वहां इस ब्रांड की बहुत डिमांड है, लेकिन हमने इसे बिना केमिकल और बेहद सस्ते दाम में तैयार किया है. यह इत्र पसीने के साथ मिलकर और भी ज्यादा महकता है, यही इसकी खास बात है.”