देसी गाय पालें, कमाएं मोटा मुनाफा, सरकार दे रही 62 लाख की योजना में 50% सब्सिडी
Last Updated:
सरकार की नंदिनी कृषक समृद्धि सहित कई योजनाओं के तहत किसानों को गाय पालन के लिए 50% तक सब्सिडी, बैंक लोन और प्रोत्साहन राशि दी जा रही है. देसी नस्ल की गायों के साथ दूध का व्यवसाय शुरू कर किसान कम निवेश में अच्छी कमाई कर सकते हैं, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर लाभ उठाया जा सकता है.
सहारनपुर. अगर आप भी गाय पालना करना चाहते हैं और उससे दूध का बिजनेस कर के एक अच्छा पैसा कमाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास होने वाली है. क्योंकि इस खबर में आज हम आपको बताएंगे गाय पालन पर भी सरकार भारी छूट के साथ सब्सिडी दे रही है. सरकार के द्वारा कुछ योजनाएं चलाई गई है जिनमें नंदिनी कृषक समृद्धि योजना, मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना और मुख्यमंत्री संवर्धन योजना शामिल है. इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए आपको जन सेवा केंद्र पर पहुंचकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत किसानों को दूध बिक्री के लिए संसाधन उपलब्ध करवाए जायेंगे. इसके साथ ही उन्हें दूध का उचित दाम भी दिया जायेगा. ई-लॉटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा, जिसके बाद लाभार्थी द्वारा 2 माह के भीतर स्वदेशी उत्पन्न नस्ल की गिर, साहीवाल, हरियाणा, थारपारकर, गंगातिरी गाय को खरीदा जायेगा. यह योजना लगभग 62 लाख रुपए की है, जिसमें 50% सरकार सब्सिडी के रूप में देती है, जबकि 35% व्यक्ति को बैंक से ऋण के रूप में उपलब्ध होगा. जबकि 15% उस व्यक्ति को स्वयं खर्च करना होगा. इस तरीके से आप देसी गायों का पालन कर दूध का अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं और सरकार की इन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें